Sony Xperia XZ4 हो सकता है स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस

हैंडसेट निर्माता कंपनी Sony के आगामी Xperia XZ4 स्मार्टफोन को दो बेंचमार्क वेबसाइट पर देखा गया है।

विज्ञापन
Shobhit Varma, अपडेटेड: 5 जनवरी 2019 12:15 IST
ख़ास बातें
  • MWC 2019 में लॉन्च हो सकता है सोनी एक्सपीरिया एक्सजे़ड4
  • एंटूटू और गीकबेंच पर लिस्ट हुआ Sony Xperia XZ4
  • स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ आ सकता है Sony Xperia XZ4

Sony Xperia XZ4 हो सकता है स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस

Photo Credit: OnLeaks/MySmartPrice

हैंडसेट निर्माता कंपनी Sony के आगामी Xperia XZ4 स्मार्टफोन को दो बेंचमार्क वेबसाइट पर देखा गया है। बेंचमार्क वेबसाइट एंटूटू पर सोनी स्मार्टफोन के मॉडल नंबर I8134 ने 395,721 स्कोर किया, जो कि बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर अब तक का सबसे उच्च स्कोर है। यह स्मार्टफोन जिसे Xperia XZ4 माना जा रहा है, इसे गीकबेंच पर भी लिस्ट किया गया है। Xperia XZ3 का अपग्रेड वर्जन हो सकता है एक्सपीरिया एक्सजे़ड4।

वेबसाइट गीकबेंच पर सिंगल और मल्टी-कोर टेस्ट में Sony Xperia XZ4 ने क्रमश: 3,497 और 12,801 स्कोर किया है। भारतीय बाजार में सोनी ब्रांड के Xperia XZ2 स्मार्टफोन को 72,990 रुपये में बेचा जाता है। सोनी के आगामी स्मार्टफोन Xperia XA3 और Xperia XA3 Ultra के मॉडल नंबर क्रमश: I3XX और I4XX हैं। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि Sony के फ्लैगशिप स्मार्टफोन का मॉडल नंबर I8XX हो सकता है।
Advertisement

Sony Xperia XZ4 को इस साल मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2019 (Mobile World Congress 2019) या फिर CES 2019 में लॉन्च किया जा सकता है। बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर 395,721 अभी तक का सबसे उच्चतम स्कोर है जो ऐप्पल ए12 बायोनिक चिपसेट और हुवावे किरिन 980 चिपसेट से भी अधिक है।

लीक हुई गीकबेंच लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि फोन में 8 जीबी रैम और इसे एंड्रॉयड 9.0 पाई के साथ उतारा जा सकता है। कुछ समय पहले लीक हुई रिपोर्ट से पता चला था कि Xperia XZ4 स्मार्टफोन में 6.55 इंच का डिस्प्ले होगा जिसका आस्पेक्ट रेशियो 21:9 हो सकता है। फोन के ऊपरी हिस्से में 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक, एलईडी नोटिफिकेशन लाइट है। फोन में फास्ट चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। पिछले साल नवंबर माह में नामी टिप्स्टर OnLeaks ने दावा किया था कि फोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Sony, Xperia, Sony Xperia XZ4, Android
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  2. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  5. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.