Sony Xperia XZ1 भारत में 25 सितंबर को होगा लॉन्च

सोनी ने आईएफए 2017 में अपने सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 स्मार्टफोन से पर्दा उठाया था। अब इस हैंडसेट को भारत में लॉन्च किया जाएगा। जापान की इस टेक्नोलॉजी कंपनी ने Sony Xperia XZ1 स्मार्टफोन के लॉन्च इवेंट के लिए प्रेस इनवाइट भेजे हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 सितंबर 2017 13:14 IST
ख़ास बातें
  • Sony Xperia XZ1 स्मार्टफोन के लॉन्च इवेंट के लिए प्रेस इनवाइट आए
  • सोनी के इस फोन की कीमत व उपलब्धता की जानकारी लॉन्च इवेंट में मिलेगी
  • एक्सज़ेड1 में 19 मेगापिक्सल का मोशन आई एक्समॉर आरएस सेंसर कैमरा है
सोनी ने आईएफए 2017 में अपने सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 स्मार्टफोन से पर्दा उठाया था। अब इस हैंडसेट को भारत में लॉन्च किया जाएगा। जापान की इस टेक्नोलॉजी कंपनी ने Sony Xperia XZ1 स्मार्टफोन के लॉन्च इवेंट के लिए प्रेस इनवाइट भेजे हैं। लॉन्च इवेंट 25 सिंतबर को आयोजित होगा। इवेंट दिल्ली में आयोजित की जाएगी। इस दौरान ही सोनी के इस फोन की कीमत और उपलब्धता के बारे में जानकारी मिल पाएगी।

अमेरिकी मार्केट में Sony Xperia XZ1 की कीमत 699.99 डॉलर (करीब 45,000 रुपये) है। भारत में भी कीमत इसी प्रीमियम रेंज के आसपास रहने की उम्मीद है। इवेंट में कंपनी ने कहा था कि स्मार्टफोन सितंबर महीने से एंड्रॉयड 8.0 ओरियो के साथ आएगा। ऐसे में यह देखना बेहद ही रोचक होगा कि भारत में यह फोन किस एंड्रॉयड वर्ज़न के साथ आता है।
 

Sony Xperia XZ1 के स्पेसिफिकेशन और फीचर

एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 में 19 मेगापिक्सल का मोशन आई एक्समॉर आरएस सेंसर कैमरा है। रियर सेंसर में सोनी के अल्फा और साइबर शॉट कैमरे की क्षमता मौज़ूद है। रियर कैमरा 5 एक्सिस स्टेबलाइज़ेशन और 960 फ्रेम प्रति सेकेंड की स्पीड से स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्ड करने की क्षमता के साथ आता है। यह फीचर सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड प्रीमियम का भी हिस्सा था। आप 4के वीडियो भी रिकॉर्ड कर पाएंगे।

फ्रंट पैनल पर सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 में एफ/2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें सोनी के एक्समॉर आरएस मोबाइल इमेज सेंसर का इस्तेमाल हुआ है।
Advertisement

Sony Xperia XZ1 में मेटल यूनीबॉडी के साथ फ्लैगशिप लूप सर्फेस है। यह एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट के साथ आता है। यह शुरुआती गैर-पिक्सल स्मार्टफोन है जो इस ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएगा। Sony Xperia XZ1 में 64 बिट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। ग्राफिक्स के लिए 540 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इसमें 5.2 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) एचडीआर डिस्प्ले है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है।

Sony Xperia XZ1 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ, वाई-फाई, यूएसबी ओटीजी, यूएसबी टाइप-सी और जीपीएस शामिल हैं।
Advertisement

Sony Xperia XZ1 में पावर बटन ही फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। हालांकि, कंपनी ने कहा है कि इस फीचर की उपलब्धता मार्केट पर निर्भर करेगी। बैटरी 2700 एमएएच की है जो क्विक चार्ज 3.0 तकनीक के साथ आती है। स्मार्टफोन को आईपी68 सर्टिफिकेशन मिला है। एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 को मूनलाइट ब्लू, वीनस पिंक, वार्म सिल्वर और ब्लैक रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। इसका डाइमेंशन 148x73x7.4 मिलीमीटर है और वज़न 156 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium metal body
  • Great performance
  • Bad
  • Same old design
  • Questionable value proposition
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

19-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

2700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  2. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  3. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
  2. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  3. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  5. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  6. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  7. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  8. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  9. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  10. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.