सोनी एक्सपीरिया एक्सए अल्ट्रा सोमवार को होगा भारत में लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 जुलाई 2016 12:26 IST
इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सोनी अपने एक्सपीरिया एक्सए अल्ट्रा स्मार्टफोन को भारत में 25 जुलाई (सोमवार) को लॉन्च करेगी। कंपनी ने इसकी जानकारी ट्वीट करके दी। कंपनी ने ट्वीट किया, “योर पर्फेक्ट सेल्फी कंपेनियन, विथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन”। इसके साथ एक स्मार्टफोन की तस्वीर का भी इस्तेमाल किया गया है जिसके एलईडी फ्लैश नज़र आ रहा है। कंपनी ने हैंडसेट के नाम का तो खुलासा नहीं किया है, लेकिन सेल्फी कैमरा फ़ीचर के टीज़र के मद्देनज़र इसे सोनी एक्सपीरिया एक्सए अल्ट्रा माना जा रहा है।

याद रहे कि सोनी एक्सपीरिया एक्सए अल्ट्रा को अंतरराष्ट्रीय मार्केट में मई महीने में लॉन्च किया गया था। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ आने वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा। यह कैमरा जेस्चर शटर को भी सपोर्ट करता है जो इस्तेमाल करने में भी सुविधाजनक है। इसके अलावा यह वाइड एंगल लेंस (88 डिग्री) और एचडीआर फोटो भी सपोर्ट करता है।  सिंगल सिम (नैनो सिम) वाले सोनी के इस नए फैबलेट में 1080 x 1920 पिक्सल रिजॉल्यूशन का 6 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है जो सोनी ब्राविया इंजन 2 से लैस है। स्क्रीन की डेनसिटी 367 पीपीआई है।

सोनी एक्सपीरिया अल्ट्रा में मीडियाटेक हीलियो पी10 (एमटी6755)  चिपसेट दिया गया है। फोन में 3 जीबी रैम है। सोनी के इस स्मार्टफोन में 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 200 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलता है।

सोनी एक्सपीरिया एक्सए अल्ट्रा में मोबाइल सेंसर के लिए एक्जमॉर आरएस के साथ 21.5 मेगापिक्सल का हाइब्रिड ऑटोफोकस रियर कैमरा दिया गया है। कैमरा क्विक लॉन्च, एचडीआर फोटो, ऑटो-सीन रिकग्नाइजेशन और एलईडी फ्लैश के साथ आता है। एक्सपीरिया एक्सए अल्ट्रा 4जी एलटीई और एलटीई कैट सपोर्ट करता है। 4 जी के अलावा कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में जीपीआरएस/ईडीजीई, 3जी, ए-जीपीएस, वाई-फाई मीराकास्ट, ब्लूटूथ 4.1, डीएलएनए, एनएफसी और माइक्रो-यूएसबी जैसे फीचर मौजूद हैं।
Advertisement

सोनी के इस नए फोन का डाइमेंशन 164.2 x 79.4 x 8.4 मिलीमीटर और वजन 190 ग्राम है। फोन में दी गई 2700 एमएएच की बैटरी के एक बार चार्ज करने पर दो दिन तक चलने का दावा किया गया है। क्विकचार्ज तकनीक के साथ आने वाले सोनी एक्सपीरिया एक्सए अल्ट्रा को 10 मिनट में चार्ज करने पर 5.5 घंटे तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Sony, Sony Xperia XA Ultra

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  6. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  7. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  8. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  9. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  10. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.