Sony Xperia 5 II फोन 17 सितंबर को दे सकता है दस्तक, कंपनी ने किया टीज़

पिछले ही दिनों जाने-माने टिप्सटर Evan Blass ने जानकारी दी थी कि Sony इन दिनों अपने Xperia 5 II स्मार्टफोन पर काम कर रहा है, इससे हम अंदाजा लगा सकते हैं कि कंपनी 17 सितंबर को क्या लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 28 अगस्त 2020 10:25 IST
ख़ास बातें
  • Sony Mobile ने दी 17 सितंबर लॉन्च की जानकारी
  • सोनी के Facebook पेज और YouTube चैनल पर लाइवस्ट्रीम होगी लॉन्चिंग
  • Sony Xperia 5 II के रेंडर्स आ चुके हैं सामने

Sony Xperia 5 II स्मार्टफोन Xperia 5 का ही सक्सेसर होगा

Sony Xperia 5 II स्मार्टफोन 17 सितंबर को लॉन्च किया जा सकता है, खुद जापानी इलेट्रॉनिक्स कंपनी ने "Xperia New Product Announcement" तारीख का ऐलान किया है। पिछले ही दिनों जाने-माने टिप्सटर Evan Blass ने जानकारी दी थी कि Sony इन दिनों अपने Xperia 5 II स्मार्टफोन पर काम कर रहा है, इससे हम अंदाजा लगा सकते हैं कि कंपनी 17 सितंबर को क्या लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। सोनी ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज़ और यूट्यूब चैनल के माध्यम से नए प्रोडक्ट लॉन्च की घोषणा की है। एक्सपीरिया 5 II स्मार्टफोन Xperia 5 का ही सक्सेसर होगा, जो कि पिछले साल लॉन्च किया गया था।

Sony Mobile ने हाल ही में अपने आधिकारिक Facebook पेज और YouTube चैनल के माध्यम से जानकारी साझा की कि 17 सितंबर को नया Xperia प्रोडक्ट 9:00am CEST (भारतीय समयानुसार दोपहर 12.30 बजे) लॉन्च किया जाना है, जिसे इन दोनों ही चैनल्स पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। हालांकि, इस टीज़र अन्य जानकारी नहीं दी गई है बस “#SonyXperia” हैशटैग का इस्तेमाल किया गया है, तो कि स्मार्टफोन लॉन्च की ओर एक इशारा है। खबरों की मानें, तो कंपनी Xperia 5 II स्मार्टफोन इस इवेंट के दौरान लॉन्च कर सकती है, जिसकी जानकारी पिछले दिनों Evleaks द्वारा Patreon पर लीक की गई थी।
Advertisement

GSMArena ने अपनी एक रिपोर्ट में लेटेस्ट Blass रेंडर का हवाला देते हुए दावा किया कि सोनी एक्सपीरिया 5 II के कैमरा लेंस पर Zeiss T* की ब्रांडिंग है, और 3D ToF कैमरा अब मौजूद नहीं होगा। इस रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी गई है एक्सपीरिया 5 II के दायीं ओर एक फिज़िकल शटर बटन भी दिया गया है। गौरतलब है कि सोनी अभी भी अपने स्मार्टफोन में शटर बटन देने वाले बहुत ही कम मैन्यफैक्चरर में से एक है।

रिपोर्ट में यह भी जनकारी दी गई है कि एक्सपीरिया 5 II में 3.5mm ऑडियो जैस होगा। हालांकि, आगामी सोनी फोन के डिस्प्ले साइट और प्रोसेसर को लेकर कोई जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
Advertisement

Sony आगामी एक्सपीरिया प्रोडक्ट लॉन्चिंग को 17 सितंबर को अपने दोनों ही चैनल्स पर लाइवस्ट्रीम करने वाला है, जिसमें अब बस कुछ ही हफ्ते बचे हैं।
Advertisement
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Sony, Sony Xperia 5 II
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  2. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  3. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  4. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
  5. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  6. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  7. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  8. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  9. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  10. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.