Sony Xperia 5 II स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च

Sony Xperia 5 II स्मार्टफोन के 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत यूरोपियन मार्केट में EUR 899 (लगभग 78,000 रुपये) है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 17 सितंबर 2020 17:45 IST
ख़ास बातें
  • Sony Xperia 5 II की सेल इस साल के अंत में होगी शुरू
  • सोनी एक्सपीरिया 5 II स्मार्टफोन को फिलहाल यूएस और यूके में लॉन्च किा गया
  • अमेरिका में फोन की कीमत $949 (लगभग 70,000 रुपये) बताई गई है

Sony Xperia 5 II की बैटरी 4,000 एमएएच की है

Sony Xperia 5 II स्मार्टफोन को पेश कर दिया गया है, जो कि प्रभावशाली फीचर्स से लैस है। यह फोन एन्हैंस्ड गेमिंग एक्सपीरियंस प्रदान करेगा। हालांकि, सोनी एक्सपीरिया 5 ll स्मार्टफोन को US और UK के चुनिंदा क्षेत्रों में लॉन्च किया गया है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और सिंगल रैम व स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन के साथ आता है। सोनी एक्सपीरिया 5 ll स्मार्टफोन यूएस में चार कलर ऑप्शन मिलेंगे, वहीं यूके में इस फोन को तीन कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। फोन की सेल इस साल के अंत तक शुरू होगी।
 

Sony Xperia 5 II price

सोनी एक्सपीरिया 5 ll स्मार्टफोन के 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 899 (लगभग 78,000 रुपये) है। यूरोपियन मार्केट में Sony Xperia 5 II फोन ब्लैक, ब्लू और ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, जबकि अमेरिकी मार्केट में ब्लैक, ब्लू, ग्रे और पिंक ऑप्शन मिलते हैं। फोन की सेल यूरोपियन मार्केट में ऑटम 2020 से शुरू होगी, हालांकि Sony ने फिलहाल सेल की सही तारीख का ऐलान नहीं किया है।

The Verge की रिपोर्ट के अनुसार, इस फोन की कीमत अमेरिका में $949 (लगभग 70,000 रुपये) है और इसकी सेल 4 दिसंबर से शुरू होगी। फिलहाल, भारतीय बाज़ार में इस फोन की कीमत व उपलब्धता को लेकर कोई आधिकारिक बयान ज़ारी नहीं किया गया है।
 

Sony Xperia 5 II specifications, features

डुअल-सिम (नैनो) सोनी एक्सपीरिया 5 II एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा। इसमें 6.1 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,520 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच-सेंपलिंग रेट को स्पोर्ट करता है। फोन में भी 21: 9 का आस्पेक्ट रेशियो मौजूद है और यह DCR-P3 कलर स्पेस के 100 प्रतिशत कवरेज के साथ HDR को सपोर्ट करता है। सोनी एक्सपीरिया 5 II ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम से लैस है।
Advertisement

फोटोग्राफी व वीडियो के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें f/1.7 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, f/2.4 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है और f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा मौजूद है। सेल्फी के लिए फोन में f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

स्टोरेज के मामले में, सोनी एक्सपीरिया 5 II में 128 जीबी UFS स्टोरेज दी गई है, जिसमें माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5जी, डुअल बैंड वाई-फाई, जीपीएस/ए-जीपीएस, ब्लूटूथ 5.1, 3.5mm हेडफोन जैक, एनएउसी और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। इस फोन में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है, जिसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। सोनी का कहना है कि यह फोन 30 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज हो जाता है। 158x68x8mm के इस फोन का बार 163 ग्राम है।
Advertisement

फीचर्स की बात करें, तो सोनी एक्सपीरिया 5 II फोन 240Hz मोशन ब्लर रिडक्शन, बेहतर ऑडियो क्वालिटी के लिए DSEE अल्टीमेट, IP65/68 वाटर रसिस्टेंट और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ आता है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2520 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.