4GB रैम, 4500mAh बैटरी के साथ Sony ने लॉन्‍च किया अपना सबसे सस्‍ता 5G स्‍मार्टफोन

यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 5G प्रोसेसर से लैस है।

विज्ञापन
सिद्धांत चंद्रा, अपडेटेड: 12 मई 2022 15:56 IST
ख़ास बातें
  • यह 4GB RAM + 64GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है
  • कीमत JPY 34,408 (लगभग 20,500 रुपये) है
  • यह जून के मध्य तक बिक्री के लिए आएगा

सोनी ने इस स्मार्टफोन को चार कलर ऑप्शन- ब्लैक, ब्लू, ब्रिक ऑरेंज और ग्रे में लॉन्च किया है।

Photo Credit: Sony

Sony Xperia Ace III स्‍मार्टफोन को जापान में एक किफायती 5G हैंडसेट के रूप में लॉन्च कर दिया गया है। बुधवार को एक लॉन्च इवेंट में कंपनी ने इस स्‍मार्टफोन को पेश किया। यह सोनी की ओर से पेश किया गया सबसे किफायती 5G हैंडसेट है। Sony Xperia Ace III पिछले साल मई में रिलीज किए गए 4G फोन Xperia Ace 2 का सक्‍सेसर है। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 5G प्रोसेसर से लैस है और 4,500mAh की बैटरी ऑफर करता है। 
 

Sony Xperia Ace III के प्राइस और उपलब्‍धता 

Sony Xperia Ace III को वर्तमान में सिर्फ जापान में प्री-ऑर्डर किया जा सकता है और यह जून के मध्य तक बिक्री के लिए आएगा। यह 4GB RAM + 64GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत JPY 34,408 (लगभग 20,500 रुपये) है। सोनी ने इस स्मार्टफोन को चार कलर ऑप्शन- ब्लैक, ब्लू, ब्रिक ऑरेंज और ग्रे में लॉन्च किया है।
Advertisement
 

Sony Xperia Ace III के स्‍पेसिफ‍िकेशंस और फीचर्स 

जैसा कि हमने आपको बताया, Sony Xperia Ace III में स्नैपड्रैगन 480 5G प्रोसेसर दिया गया है। यह स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 12 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलता है, जिस पर कोई और यूआई की लेयर नहीं है। इस तरह यह एक प्‍योर एंड्रॉयड स्‍मार्टफोन के रूप में नजर आता है। Sony Xperia Ace III में 5.5 इंच का HD+ डिस्प्ले है। फ्रंट कैमरा को वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच देकर फ‍िट किया गया है। डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस से प्रोटेक्ट किया गया है। फोन में पीछे की तरफ f/1.8 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। फ्रंट में एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कैमरों में ऑटो एचडीआर तकनीक है, जो बैकलाइटिंग के साथ ब्राइट तस्वीरें लेने देती है। 

Xperia Ace III एक कॉम्‍पैक्‍ट डिवाइस है। इसका डाइमेंशन 69x140x8.9mm और वजन लगभग 162 ग्राम है। इसे IP68 रेटिंग दी गई है। इसका मतलब है कि फोन पानी और धूल के असर से काफी हद तक बचा रहता है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है, जो फोन के राइट साइड में लगा है। एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm का ऑडियो जैक भी है। इसका LDAC कोडेक सपोर्ट यूजर को वायर्ड या वायरलेस हेडफोन के जरिए हाई-रेजॉलूशन ऑडियो सुनने में काबिल बनाता है। फोन में ब्लूटूथ v5.1 और NFC वायरलेस कनेक्टिविटी का ऑप्‍शन भी दिया गया है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4,500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  3. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  4. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  6. इस दिवाली लेना चाहते हैं बिग-स्क्रीन का मजा? BenQ के CEO ने बताया इस कीमत पर मिलेगा एक अच्छा Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.