सूरज की रोशनी से चार्ज़ होगा यह 6000 एमएएच का पावरबैंक, कीमत 799 रुपये

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 13 अक्टूबर 2016 19:04 IST
दिल्ली स्थित ऊमी टेक्नोलॉजीज़ ने भारत में 6000 एमएएच का ऊमी यू3 पावरबैंक लॉन्च किया है। इसकी कीमत 799 रुपये है और यह 'मेक इन इंडिया' प्रोजेक्ट के तहत कंपनी का पहला पावरबैंक है। यह पावरबैंक अमेज़न इंडिया, स्नैपडील, फ्लिपकार्ट, शॉपक्लूज़ और पेटीएम जैसे ई-कॉमर्स साइट पर मिलेगा। यह डीप स्काई ब्लू और लाइम ग्रीन कलर में उपलब्ध होगा। कंपनी ने ऊमी यू3 पावर बैंक को त्यौहारी सीज़न को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया है।

6000 एमएएच पावर वाले इस नए पावरबैंक की सबसे अहम खासियत सोलर चार्ज़िंग है। इसे एसी पावर सॉकेट के अलावा सौर-ऊर्जा के जरिए भी चार्ज करना संभव होगा। पावर बैंक एक इनपुट पोर्ट के साथ आता है। और इससे एक वक्त में दो डिवाइस चार्ज करना संभव है। डिवाइस 2.4 वॉट के एलईडी पैनल लाइट के साथ आएगा। यह वाटर और डस्ट प्रूफ भी है। इस पावर बैंक को रबर फिनिश दी गई है।

बिंगो टेक्नोलॉजीज़ प्राइवेट लिमिटेड के मार्केटिंग मैनेजर अभिनय प्रताप सिंह ने कहा, "नए यू3 पावर बैंक को आज के यूज़र की ज़रूरतों को ध्यान रखकर डिज़ाइन किया गया है। पावरफुल 6000 एमएएच लिथियम-इयॉन बैटरी आपके फोन को कई बार चार्ज कर सकती है। इसके अलावा यह वाटर और डस्टप्रूफ है। इसे मजबूत बनाया गया है। और इसकी कीमत भी कम है।"

नए ऊमी यू3 पावर बैंक के सामने शाओमी इंडिया, वनप्लस और असूस जैसे ब्रांड के लोकप्रिय पावरबैंक की चुनौती होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.