स्नैपडील की 'विश फॉर इंडिया' सेल में मोबाइल समेत कई गैज़ेट पर मिल रही है छूट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 अगस्त 2016 10:09 IST
ख़ास बातें
  • स्नैपडील विश फॉर इंडिया सेल आयोजित कर रही है
  • प्रतिद्वंदी अमेज़न और फ्लिपकार्ट भी इस साल सेल आयोजित कर रही हैं
  • स्नैपडील कई मोबाइल व दूसरे गैज़ेट पर ऑफर दे रही है
देश के कई हिस्सों में मॉनसून की रफ्तार धीमी हो गई है, लेकिन अगर आप ऑनलाइन खरीदारी करते हैं तो आपके लिए ऑफर की बरसात जारी है। स्नैपडील की विश फॉर इंडिया सेल की शुरुआत मंगलवार से हो रही है, जबकि अमेज़न ग्रेट इंडिया सेल का आज दूसरा दिन है।

हो सकता है कि स्नैपडील सेल की चर्चा अमेज़न की तरह ना हो लेकिन स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र इस सेल में कुछ खासे अच्छे ऑफर दिए जा रहे हैं। सबसे पहले बात मोबाइल की, स्नैपडील एस बाइक मोड वाले सैमसंग गैलेक्सी जे3 को 8,290 रुपये में दे रही है। इसके अलावा आसुस ज़ेनफ़ोन लेज़र 2 फोन 8,499 रुपये, माइक्रोमैक्स यूनाइट 4 प्रो 6,999 रुपये, इंटेक्स क्लाउड ब्रीज़ 3,499 रुपये, इनफोकस एम370 फोन 4,499 रुपये और लेनोवो ए1000 स्मार्टफोन 3,799 में मिल रहा है। ये स्मार्टफोन हमारे लिए इस कीमत पर सबसे बेहतर विकल्प नहीं हो सकते लेकिन, अगर आप बाजार में इन स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो यह खरीदारी का अच्छा समय है।
Advertisement

स्नैपडील सीगेट बैकअप प्लस स्लिम 1 टीबी पोर्टेबल एक्सटर्नल हार्ड ड्राइव 4,299 रुपये में दे रही है, जो किसी हार्ड ड्राइव के लिए अब तक की सबसे अच्छी कीमत नहीं है। लेकिन इस ड्राइव के साथ 3 साल की वारंटी व 200 जीबी क्लाउड स्टोरेज मिल रही है। इसके अलावा आप सैनडिस्क क्रूज़र ब्लेड 16 जीबी की दो पेन ड्राइव 559 रुपये में या फपिर क्लास 10 सैनडिस्क माइक्रोएसडी कार्ड 278 रुपये में खरीद सकते हैं।

स्नैपडील की विश फॉर इंडिया में कैननएमदी2570 मल्टी फंक्शन डिवाइस सिर्फ 2,517 रुपये में मिल रहा है। इस डिवाइस से प्रिंटिंग, स्कैनिंग और कॉपी जैसे काम किए जा सकते हैं। इसके अलावा इंटेल कोर आई3, 4 जीबी रैम, 1 टीबी हार्ड ड्राइव और उबंतू ओएस के साथ डेल इंस्पिरॉन 25,699 रुपये में उपलब्ध है। यह डील कुछ लोगों को आकर्षित कर सकती है।
Advertisement

इसके साथ ही विश फॉर इंडिया स्नैपडील सेल में  एयर कंडीशनर, टेलीविज़न, वॉशिंग मशीन और कई दूसरे छोट-बड़े अप्लायंस पर भी ऑफर मिल रहे हैं। फैशन और रोजमर्रा की जरूरत वाली चीजों पर भी खासी छूट दी जा रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Snapdeal, Snapdeal Wish for India sale

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.