Smartron ने लॉन्च किया 5000 एमएएच बैटरी वाला फोन, कीमत है 7,999 रुपये

स्मार्ट्रोन ब्रांड ने भारत अपनी टी.फोन सीरीज़ का नया स्मार्टफोन टी.फोन पी लॉन्च किया है। कंपनी के नए स्मार्टफोन की कीमत 7,999 रुपये है और यह एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। स्मार्ट्रोन टी.फोन पी हैंडसेट की बिक्री 17 जनवरी को दोपहर 12 बजे शुरू होगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 जनवरी 2018 13:31 IST
ख़ास बातें
  • Smartron t.phone P एक डुअल सिम हैंडसेट है। यह एंड्रॉयड 7.1.1 नूग पर चलेगा
  • इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है
  • हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है
स्मार्ट्रोन ब्रांड ने भारत अपनी टी.फोन सीरीज़ का नया स्मार्टफोन टी.फोन पी लॉन्च किया है। कंपनी के नए स्मार्टफोन की कीमत 7,999 रुपये है और यह एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। स्मार्ट्रोन टी.फोन पी हैंडसेट की बिक्री 17 जनवरी को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। हैंडसेट के साथ Smartron ग्राहकों को टी.क्लाउड स्टोरेज पर 1 टीबी मुफ्त स्टोरेज दे रही है।

Smartron t.phone P एक डुअल सिम हैंडसेट है। यह एंड्रॉयड 7.1.1 नूग पर चलेगा और फुल मेटल बॉडी के साथ आता है। स्मार्टफोन में 5.2 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है और इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुंगलबंदी के लिए मौज़ूद है 3 जीबी रैम। सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.4 गीगाहर्ट्ज़ है। हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाला है। इसके साथ एलईडी फ्लैश भी मौज़ूद है। वहीं, फ्रंट पैनल पर फिक्स्ड फोकस वाला एफ/2.2 अपर्चर से लैस 5 मेगापिक्सल का सेंसर है। यह लो-लाइट फ्लैश के साथ आता है। कैमरा ऐप में ब्यूटिफाई, एचडीआर, पनोरमा, टाइम लैप्स और बर्स्ट मोड जैसे फीचर पहले से मौज़ूद हैं।

स्मार्ट्रोन के इस फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन में पिछले हिस्से पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। फिंगरप्रिंट सेंसर को यूज़र तस्वीरें लेने या कॉल उठाने के लिए भी इस्तेमाल में ला सकते हैं। हैंडसेट में जान फूंकने का काम करती है 5000 एमएएच की बैटरी। दावा किया गया है कि पूरी तरह से चार्ज होने के बाद यह दो दिन तक चलेगी। अच्छी बात यह है कि बैटरी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बताया गया है कि 90 मिनट तक चार्ज करने पर फोन दिनभर यूज़र का साथ निभाएगा। इसके अलावा बड़ी बैटरी से यूज़र किसी और स्मार्टफोन, स्मार्टबैंड और ब्लूटूथ स्पीकर को ओटीजी सपोर्ट के ज़रिए चार्ज कर सकेंगे।

टी.फोन पी, स्मार्ट्रोन कंपनी का तीसरा हैंडसेट है। इससे पहले कंपनी ने srt.phone और t.phone को लॉन्च किया था। बता दें कि इस कंपनी में महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने निवेश किया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent battery life
  • Good performance
  • Bad
  • Average cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, India, Mobiles, Smartron

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  8. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.