सचिन तेंदुलकर आज लॉन्च करेंगे स्मार्ट्रोन एसआरटी.फोन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 मई 2017 09:28 IST
ख़ास बातें
  • सचिन तेंदुलकर और स्मार्ट्रोन एक स्समार्टफोन लॉन्च करेंगे
  • अभी तक भारत में दो स्मार्ट्रोन प्रोडक्ट लॉन्च हुए हैं
  • एसआरटी.फोन, तेंदुलकर की सिग्नेचर सीरीज़ वाला पहला प्रोडक्ट होगा
स्मार्ट्रोन बुधवार को भारत में अपना एक्सक्लूसिव सचिन-तेंदुलकर ब्रांड वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। एसआरटी.फोन को आज नई दिल्ली में 11.30 बजे से होने वाले इवेंट में लॉन्च किया जाना है। लॉन्च इवेंट में क्रिकेट स्टार सचिन तेंदुलकर एसआरटी.फोन को लॉन्च करेंगे। स्टार्टअप स्मार्ट्रोन ने गैज़ेट्स 360 के साथ बातचीत में इस स्मार्टफोन के फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव होने की पुष्टि की।

आने वाले एसआरटी फोन के सिग्नेचर प्रोडक्ट वाली सीरीज़ का पहला प्रोडक्ट होने की उम्मीद है। इस सीरीज़ में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के सिग्नेचर होंगे। इवेंट के प्रमोशन वाले एक ट्वीट में स्मार्ट्रोन इंडिया ने लिखा, ''सरप्राइज़ के लिए तैयार हैं? हम बेहद उत्साहित हैं और आपके साथ इसे साझा करने के लिए हम इंतज़ार नहीं कर सकते। #srtphone 3 मई 2017 को आने वाला है, क्या आप तैयार हैं? ''


स्मार्ट्रोन इंडिया एक नई कंपनी है और अभी तक इसके खाते में केवल दो प्रोडक्ट ही हैं- स्मार्ट्रोन टी.फोन और स्मार्ट्रोन टी.बुक लैपटॉप-टैबलेट हाइब्रिड। कंपनी का पहला प्रोडक्ट स्मार्ट्रोन टी.बुक हाइब्रिड कम्प्यूटिंग डिवाइस था, जिसे पिछले साल मार्च में 39,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन को पिछले साल मई में 22,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। एसआरटी.फोन भारत में स्मार्ट्रोन का दूसरा स्मार्टफोन होगा। इस स्टार्टअप ने हाल ही में पूर्व मोटोरोला इंडिया एग्जीक्यूटिव अमित बोनी को सेल्स एंड मार्केटिंग के लिए वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया है।
Advertisement

स्मार्ट्रोन इंडिया ने पिछले साल पुष्टि की थी कि क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से कंपनी को कुछ पैसा मिला है और वह कंपनी के ब्रांड अंबेसडर के तौर पर काम करेंगे। कंपनी की स्थापना महेएष लिंगारेडी ने की थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Smartron, Smartron India, Mobiles, Android, India, Sachin Tendulkar, Cricket

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  3. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  8. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  9. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  10. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.