महंगा स्मार्टफोन सस्ते में खरीदने का मौका, फेस्टिव सीजन पर इसलिए मिलेगा भारी डिस्काउंट

इस साल की पहली छमाही में अधिक मुद्रास्फीति और औसत सेल कीमतों में बढ़त के चलते कम डिमांड के कारण स्मार्टफोन मार्केट में एक समान ग्रोथ देखी गई।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 29 जून 2022 10:18 IST
ख़ास बातें
  • फेस्टिव सीजन की शुरुआत आमतौर पर अगस्त के बीच में शुरू होती है।
  • आगामी फेस्टिव सीजन में स्मार्टफोन के सस्ते होने की उम्मीद है।
  • ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर भारी डिस्काउंट पा सकते हैं।
आगामी फेस्टिव सीजन में स्मार्टफोन के सस्ते होने की उम्मीद है। खरीदार ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर भारी डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके अलावा कई सेल और ऑफर की उम्मीद की जा सकती है। फेस्टिव सीजन की शुरुआत आमतौर पर अगस्त के बीच में शुरू होती है और साल के आखिर तक जारी रहता है।

मार्केट मॉनिटर्स और रिटेलर्स का कहना है कि ब्रांड का टारगेट ग्लोबल लेवल पर कम डिमांड और मुद्रास्फीति में ग्रोथ के चलते ज्यादा इन्वेंट्री को खत्म करना है। OEM आने वाले फेस्टिव सीजन के जरिए डिमांड को कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे ताकि साल के पहली छमाही में कम ग्रोथ को बढ़ाया जा सके। नए फोन की शुरुआत के साथ मौजूदा मॉडल्स की ज्यादा सप्लाई हो रही है। फेस्टिव सीजन के दौरान स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां भारी डिस्काउंट देकर बल्क इन्वेंट्री को घटाने की कोशिश करेंगे।

इकोनॉमिक टाइम्स इंडिया ने ऑफलाइन रिटेलर्स से बात की जिन्होंने कंफर्म किया कि एक इन्वेंट्री बिल्ड-अप है और कंपनियों ने ऑफलाइन रिटेलर्स का मार्जिन बढ़ा दिया है जिससे वह प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट की पेशकश कर सके। चीनी स्मार्टफोन कंपनियों ने घरेलू बाजार में अपनी इन्वेंट्री बढ़ाई है, क्योंकि वे पूरे यूरोप में बेच रहे हैं। Samsung भारत की दूसरी सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी है जो कि कथित तौर पर ग्लोबल लेवल पर डिस्ट्रीब्यूशन स्टॉक में 50 मिलियन यूनिट है।

इस साल की पहली छमाही में अधिक मुद्रास्फीति और औसत सेल कीमतों में बढ़त के चलते कम डिमांड के कारण स्मार्टफोन मार्केट में एक समान ग्रोथ देखी गई। इस प्रकार कंपनियां इस साल की दूसरी छमाही में अधिक बिक्री की उम्मीद कर रही हैं। साल के लिए कुल 181 मिलियन शिपमेंट की उम्मीद में से 58 प्रतिशत पाने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  3. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  5. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  6. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.