इस एंड्रॉयड स्मार्टफोन की कीमत है करीब 9 लाख रुपये

इस एंड्रॉयड स्मार्टफोन की कीमत है करीब 9 लाख रुपये
विज्ञापन
स्मार्टफोन इंडस्ट्री में प्राइवेसी हमेशा से ही एक अहम मुद्दा रहा है और कई ब्रांड अपनी तरह से इसे बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। साइलेंट सर्किल उन कंपनियों में से एक थी जिसने प्राइवेसी-फोकस ब्लैकफोन लॉन्च किया था। हालांकि यह स्मार्टफोन सिर्फ उत्तरी अमेरिका तक ही सीमित रहा। अब, सिरिन लैब्स नाम की एक नई कंपनी ने प्राइवेसी-फोकस कैटेगरी में एंट्री की है और प्रीमियम सेगमेंट के लिए पहला सोलरिन स्मार्टफोन पेश किया है।

टैक्स के बिना 9,500 ब्रिटिश पाउंड ( करीब 14,000 डॉलर या 9 लाख रुपये) में लॉन्च हुआ सिरिन सोलरिन स्मार्टफोन ऑनलाइन उपलब्ध है। कंपनी ने पुष्टि की है कि इस स्मार्टफोन को 1 जून से लंदन में मेफेयर के पहले स्टोर से भी खरीदा जा सकता है। इसके अलावा 30 जून से यह हैरड्स और नाइट्सब्रिज में भी मिलेगा। इस कीमत पर लॉन्च होने के साथ ही सोलरिन प्रीमियम स्मार्टफोन जैसे बेंटले के वर्तू सिग्नेचर टच (जिसे पिछले साल करीब 6 लाख रुपये में लॉन्च किया गया था) की लिस्ट में शामिल हो गया है।

हालांकि कुछ रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सोलरिन दुनिया का सबसे महंगा एंड्रॉयड स्मार्टफोन है। लेकिन कुछ ऐसे भी फोन हैं जिनकी कीमत इससे भी ज्यादा है।

सिरिन सोलरिन के लॉन्च के मौके पर कंपनी ने कहा कि सोलरिन स्मार्टफोन अलग-अलग वेरिएंट में मिलेगा। टाइटेनियम के साथ फायर ब्लैक कार्बन लेदर, डायमंड की तरह कार्बन के साथ फायर ब्लैक कार्बन लेदर, यलो गोल्ड के साथ फायरर ब्लैक कार्बन लेदर और डायमंड की तरह कार्बन के साथ क्रिस्टल व्हाइट कार्बन लेदर में यह फोन उपलब्ध होगा। कंपनी ने अलग-अलग वेरिएंट के लिए अभी कीमत की जानकारी नहीं दी है।
 

यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है जिसे सुरक्षा के लिहाज़ से काफी कस्टमाइज़ किया गया है। प्राइवेसी के लिए, सोलरिन में ज़िंपेरियम के सिक्योरिटी एक्सपोर्ट का मोबाइल थ्रेट प्रोटेक्शन ऐप दिया है। कंपनी ने चिप-टू-चिप 256-बिट एईएस इनक्रिप्शन के लिए कूल्सपैन के साथ साझेदारी की है। इस हैंडेसेट में रियर पर एक सिक्योरिटी स्विच है। इस स्विच को फ्लिप करने के बाद फोन शील्डेड मोड में चला जाता है जिससे कॉल और मैसेज इनक्रिप्टेड हो जाते हैं।

स्मार्टफोन में कर्व्ड डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 दिया गया है। रियर पैनल लेदर का बना है।

बात करें स्पेसिफिकेशन की, तो सोलरिन में 2के (1440x2560 पिक्सल) रिजॉल्यूशन क5.5 इंच आईपीएस एलईडी डिस्प्ले है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 प्रोसेसर और 4जी एलटीई सपोर्ट दिया गया है। फोन में 23.8 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए यह महंगा प्रीमियम फोन वाई-फाई 802.11एसी सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन में 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज है। फोन को पावर देने के लिए 4040 एमएएच की बैटरी है। फास्ट चार्जिंग के लिए यह फोन क्वालकॉम क्विक चार्ज सपोर्ट करता है। फोन काफी भारी है और इसका वजन 250 ग्राम है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »