• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 1 मई से OnePlus के फोन टैबलेट नहीं बेचेंगे रिटेल दुकानदार, इन बातों से नाराजगी, जानें पूरा मामला

1 मई से OnePlus के फोन-टैबलेट नहीं बेचेंगे रिटेल दुकानदार, इन बातों से नाराजगी, जानें पूरा मामला

Oneplus : इसका असर देश के दक्षिण और पश्चिम के इलाकों में मौजूद स्‍टोर्स पर होगा। यानी रिटेल स्‍टोर्स में वनप्‍लस डिवाइस नहीं बेची जाएंगी।

1 मई से OnePlus के फोन-टैबलेट नहीं बेचेंगे रिटेल दुकानदार, इन बातों से नाराजगी, जानें पूरा मामला

ORA का कंट्रोल देश के कई बड़े स्‍टार्स पर है। इनमें पूर्विका, संगीता, बिग सी जैसे नाम शामिल हैं।

ख़ास बातें
  • 1 मई से रिटेल में नहीं बेचे जाएंगे वनप्‍लस फोन
  • एक मीडिया रिपोर्ट में किया गया दावा
  • साउथ इंडियन ऑर्गनाइज्‍ड रिटेलर्स असोसिएशन का लेटर
विज्ञापन
OnePlus के गैजेट्स भारत में पॉपुलर रहे हैं, लेकिन आने वाले दिनों में रिटेल स्‍टोर्स पर इनकी सेल बंद हो सकती है। साउथ इंडियन ऑर्गनाइज्‍ड रिटेलर्स असोसिएशन (ORA) ने कथित तौर पर कहा है कि वह 1 मई 2024 से उसके नेटवर्क में आने वाले रिटेलर्स के बीच वनप्‍लस मोबाइल डिवाइस की सेल को बंद कर देगा। इसका असर देश के दक्षिण और पश्चिम के इलाकों में मौजूद स्‍टोर्स पर होगा। यानी रिटेल स्‍टोर्स में वनप्‍लस डिवाइस नहीं बेची जाएंगी। ORA का कंट्रोल देश के कई बड़े स्‍टार्स पर है। इनमें पूर्विका, संगीता, बिग सी जैसे नाम शामिल हैं। वनप्‍लस डिवाइसेज को रिटेल में ना सेल करने की वजह चीनी ब्रैंड के साथ चल रहे कई मुद्दों को बताया जा रहा है।  

मनी कंट्रोल की एक रिपोर्ट में उस लेटर का हवाला दिया गया है, जो ORA ने वनप्‍लस इंडिया के डायरेक्‍टर ऑफ सेल्‍स रंजीत सिंह को लिखा है। लेटर में ओआरए ने उन मुद्दों के बारे में लिखा है जिनका सामना वनप्‍लस डिवाइसेज को बेचते समय रिटेलर्स करते हैं। एसोसिएशन का दावा है कि उसके रिटेलर्स को पिछले कुछ साल में वनप्लस प्रोडक्‍ट बेचते समय कई बाधाओं का सामना करना पड़ा है। 

इनमें सबसे प्रमुख है वनप्लस द्वारा दिया जाने वाला लो-प्रॉफ‍िट मार्जिन। एसोसिएशन का कहना है कि इससे बिजनेस को बनाए रखना कठिन हो रहा है। असो‍सिएशन ने वॉरंटी और सर्विस क्‍लेम में होने वाली देरी के बारे में भी बात की है। एसोसिएशन के अनुसार इससे ग्राहक असंतुष्‍ट हो जाते हैं। 

वनप्लस ने अभी तक साउथ इंडियन ऑर्गनाइज्‍ड रिटेलर्स असोसिएशन के कदम पर ऑफ‍िशियली कुछ नहीं कहा है। हालांकि हमने इस बारे में उनसे संपर्क किया है। कंपनी कई साल से अपनी वेबसाइट और अन्य ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्‍स के जरिए स्मार्टफोन बेच रही है। पिछले कुछ साल से वनप्‍लस ने भारत में अपने एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टाेर्स खोलने पर भी फोकस किया है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

शेल्डन पिंटो

शेल्डन पिंटो मुंबई में रहते हैं और इन्हें स्मार्टफोन और ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »