Sanchar Saathi: इस सरकारी पोर्टल पर घर बैठे ब्लॉक और ट्रैक होगा गुम या चोरी हुआ फोन

संचार साथी में 'Know your mobile' सुविधा है, जो यूजर्स को खरीदने से पहले पुराने मोबाइल फोन की वास्तविकता को सत्यापित करने में मदद करेगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 मई 2023 21:33 IST
ख़ास बातें
  • सरकार ने संचार साथी (Sanchar Saathi) पोर्टल को शुरू किया है
  • इसके जरिए लोग अपने खोए या चोरी हुए फोन को ब्लॉक या ट्रैक कर सकते हैं
  • इसमें पुराने फोन खरीदने से पहले उसकी सत्यता की भी जांच की जा सकती है
देश में मोबाइल फोन चोरी होनी की घटनाएं आम बात है। आए दिन पुलिस स्टेशन्स में सैंकड़ों फोन चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई जाती हैं। इसके लिए दूरसंचार विभाग द्वारा मंगलवार को संचार साथी (Sanchar Saathi) पोर्टल को शुरू किया गया है, जिसके जरिए पूरे भारत में लोग अपने खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक और ट्रैक कर सकेंगे। इसके जरिए अब पहले से इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन की जांच करना भी आसान हो जाएगा। लोग यह पता लगा सकते हैं कि जो सेकंड हैंड डिवाइस वो खरीदने जा रहे हैं, कहीं चोरी का तो नहीं।

समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पोर्टल की शुरुआत करते हुए कहा है कि संचार साथी पोर्टल के जरिए लोग इस्तेमाल किए गए डिवाइस को खरीदने से पहले उसे ब्लॉक, ट्रैक और उसकी सत्यता की जांच कर सकेंगे। उन्होंने कहा, "संचार साथी पोर्टल का पहला चरण CEIR (केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर) है। यदि आप अपना मोबाइल फोन खो देते हैं, तो आप इस पोर्टल पर जा सकते हैं। कुछ आईडी वेरिफिकेशन, उपक्रम की आवश्यकता होगी और इसके तुरंत बाद पोर्टल कानून प्रवर्तन एजेंसियों और टेलीकॉम प्रोवाइडर्स के साथ बातचीत करना शुरू कर देगा और खोए हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक करेगा।"

केंद्रिय मंत्री ने कहा कि संचार साथी में 'Know your mobile' सुविधा है, जो यूजर्स को खरीदने से पहले पुराने मोबाइल फोन की वास्तविकता को सत्यापित करने में मदद करेगी।

इतना ही नहीं, रिपोर्ट कहती है कि WhatsApp पर कॉल के जरिए हो रही धोखाधड़ी की जांच करने के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे उपायों के बारे में पूछे जाने पर, केंद्रिय मंत्री ने कहा कि मेटा स्वामित्व वाला ऐप धोखाधड़ी गतिविधियों में शामिल किसी भी मोबाइल फोन नंबर से जुड़ी सेवाओं को निष्क्रिय करने पर सहमत हो गया है।
Advertisement

उन्होंने कहा कि धोखाधड़ी के लिए 36 लाख मोबाइल कनेक्शन काट दिए गए हैं और साथ ही उनके व्हाट्सऐप अकाउंट को ब्लॉक कर दिया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.