सैमसंग का फोल्डेबेल स्क्रीन वाला स्मार्टफोन जनवरी में होगा लॉन्चः रिपोर्ट

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 16 सितंबर 2015 19:05 IST
आपने डुअल डिस्प्ले और कर्व्ड एज डिस्प्ले के बारे में तो सुना ही होगा। अगर आपसे कहा जाए कि  जल्द ही मार्केट में ऐसा स्मार्टफोन उपलब्ध होगा जिसे आप मोड़कर पॉकेट में रख सकते हैं तो आप क्या कहेंगे। आपके मन में फ्लिप फोन का विकल्प तो नहीं आया, जिसे भी मोड़ा जा सकता है। लेकिन इस नए फोन को उसके स्क्रीन के बीच से फोल्ड किया जा सकेगा। खबर है कि सैमसंग ऐसा ही डिवाइस अगले साल जनवरी महीने में लॉन्च करेगा।

दरअसल, सैमसंग के फोल्डेबल फोन को लेकर पिछले दो साल से अफवाहों का बाज़ार गर्म रहा है। इस दौरान कंपनी ने फोल्ड होने वाले डिस्प्ले के कई प्रोटोटाइप भी पेश किए। ऑरिजनल हैंडसेट से पहले ऐसा गैलेक्सी स्मार्टफोन पेश किया जिसमें कर्व्ड डिस्प्ले है। नई रिपोर्ट को सही माना जाए तो हम जनवरी महीने में पहला फोल्डेबल सैमसंग स्मार्टफोन देख पाएंगे। जानकारी दी गई है कि कंपनी ने इस हैंडसेट की टेस्टिंग शुरू कर दी है। इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी व्यू डिवाइस को ब्लूटूथ एसआईजी द्वारा सर्टिफाई किया गया है और यह एक टैबलेट है।
Advertisement

चीन के एक नामी टिप्सटर ने बताया कि सैमसंग के फोल्ड होने वाले इस स्मार्टफोन का कोडनेम प्रोजेक्ट वैली है। इस डिवाइस की टेस्टिंग क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 620 और स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट के साथ अलग-अलग की जा रही है। यह भी दावा किया गया है कि इस हैंडसेट में 3जीबी का रैम और माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट होगा।

इससे पहले आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि सैमसंग युद्धस्तर पर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट की टेस्टिंग कर रहा है। टेस्ट रिजल्ट के आधार पर यह तय होगा कि यह चिपसेट अगले साल पेश किए जाने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन का हिस्सा बनेगा या नहीं।
Advertisement
 
अब बात सैमसंग के गैलेक्सी व्यू डिवाइस की जिसकी पहली झलक हाल ही में संपन्न हुए आईएफए इवेंट में देखने को मिली। अब जानकारी सामने आई है कि यह 18.4 इंच डिस्प्ले वाला टैबलेट होगा जिसे कथित तौर पर ब्लूटूथ एसआईजी द्वारा सर्टिफाई किया गया है। इसका मॉडल नंबर एसएम-टी670 है। ब्लूटूथ एसआईजी की लिस्टिंग से डिवाइस में ब्लूटूथ के 4.1 वर्ज़न होने के अलावा कोई और जानकारी नहीं मिल पाई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.