सैमसंग 23 अगस्त को लॉन्च कर सकती है ज़ेड2 स्मार्टफोन

सैमसंग 23 अगस्त को लॉन्च कर सकती है ज़ेड2 स्मार्टफोन
ख़ास बातें
  • सैमसंग ज़ेड2 कंपनी का तीसरा ताइज़ेन आधारित फोन होगा
  • इससे पहले ज़ेड1 और ज़ेड3 टाइज़ेन फोन लॉन्च हो चुके हैं
  • सैमसंग ज़ेड2 कंपनी का पहला 4जी टाइज़ेन स्मार्टफोन होगा
विज्ञापन
सैमसंग ने 23 अगस्त को भारत में होने वाले इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेज दिए हैं। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस इवेंट में अपना नया स्मार्टफोन ज़ेड2 (एसएम-ज़ेड2--एफ)  लॉन्च कर सकती है। इस इनवाइट में कहा गया गया है कि कंपनी का अगला स्मार्टफोन एक बेहद काम का नया डिवाइस होगा।

पिछले साल सैमसंग ने ज़ेड3 स्मार्टफोन के लॉन्च के समय भी इसी कैप्शन के साथ इनवाइट भेजा था। सैमसंग द्वारा भेजे गए इनवाइट में लिखा है, ''सैमसंग्स नेक्स्ट मीनिंगफुल इनोवेशन इज़ हीयर।'' सैमसंग ज़े़2 एक बज़ट स्मार्टफोन होगा।

सैमसंग ज़ेड2 में एक 4 इंच एमोलेड डिस्प्ले, 1 जीबी रैम, डुअल सिम सपोर्ट और 4जी वीओएलटीई सपोर्ट दिए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा यह माय मनी ट्रांसफर ऐप और एस बाइक मोड जैसे विकल्प के साथ आएगा।
 

सैमसंग ज़ेड2 को सबसे पहले भारत, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका, नाइजीरिया और केन्या में लॉन्च किया जाएगा। माना जा रहा है कि यह फोन पिछले साल भारत में पेश हुए ज़ेड3 से सस्ता होगा। फिलहला ज़ेड3 की कीमत 5,590 रुपये है। इसके अलावा उम्मीद है कि सैमसंग ज़ेड2 स्मार्टफोन रिलायंस जियो प्रिव्यू ऑफर के साथ आएगा। खबरों के मुताबिक सैमसंग ज़ेड2 4,499 रुपये की कीमत पर आएगा।

सैमसंग ज़ेड3 एक डुअल-सिम डिवाइस है और यह टाइज़ेन 2.4 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसमें 5 इंच का एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। स्मार्टफोन 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्प्रैडट्रम एससी7730एस चिपसेट और 1 जीबी रैम से लैस है। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
सैमसंग ज़ेड3 में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। कनेक्टिविटी की बात करें तो यह 3जी, ब्लूटूथ 4.0, माइक्रो-यूएसबी, जीपीएस/ ए-जीपीएस और वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन फ़ीचर के साथ आता है।

2600 एमएएच की बैटरी से लैस सैमसंग ज़ेड3 मोबाइल में अल्ट्रा पावर सेविंग मोड भी मौजूद है। इसके अलावा कंपनी ने अल्ट्रा डेटा सेविंग डेटा कंप्रेशन फ़ीचर का भी ज़िक्र किया है। स्मार्टफोन का वज़न 137 ग्राम है और इसका डाइमेंशन 141.6x70x7.9 मिलीमीटर।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung mobile, Samsung smartphone, Samsung z2
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »