सैमसंग ज़ेड3 बजट फोन लॉन्च, 8 मेगापिक्सल के कैमरे से है लैस

सैमसंग ज़ेड3 बजट फोन लॉन्च, 8 मेगापिक्सल के कैमरे से है लैस
विज्ञापन
सैमसंग ने बुधवार को टाइज़ेन ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला अपना तीसरा स्मार्टफोन सैमसंग ज़ेड3 लॉन्च किया। याद रहे कि सैमसंग ज़ेड को आधिकारिक तौर पर कभी लॉन्च नहीं किया गया और सैमसंग ज़ेड1 को इस साल फरवरी में चुनिंदा मार्केट में पेश किया गया था। 8,490 रुपये की कीमत वाले इस स्मार्टफोन की बिक्री अगले हफ्ते शुरू होगी। यह देश भर के रिटेल स्टोर में उपलब्ध होगा और गोल्ड, ब्लैक व सिल्वर कलर वेरिएंट में ई-कॉमर्स वेबसाइट स्नैपडील पर भी मिलेगा।

सैमसंग ज़ेड3 एक डुअल-सिम डिवाइस है और यह टाइज़ेन 2.4 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। इसमें 5 इंच का एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। स्मार्टफोन 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्प्रैडट्रम एससी7730एस चिपसेट और 1 जीबी रैम से लैस होगा। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

सैमसंग ज़ेड3 में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। कनेक्टिविटी की बात करें तो यह 3जी, ब्लूटूथ 4.0, माइक्रो-यूएसबी, जीपीएस/ ए-जीपीएस और वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन फ़ीचर के साथ आएगा।

2600 एमएएच की बैटरी से लैस सैमसंग ज़ेड3 मोबाइल में अल्ट्रा पावर सेविंग मोड भी मौजूद है। इसके अलावा कंपनी ने अल्ट्रा डेटा सेविंग डेटा कंप्रेशन फ़ीचर का भी ज़िक्र किया है। स्मार्टफोन का वज़न 137 ग्राम है और इसका डाइमेंशन 141.6x70x7.9 मिलीमीटर।

साउथ कोरिया की इस कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लिए गेमलोफ्ट और रोवियो के साथ समझौता किया है। दोनों ही कंपनियों के गेम्स इस हैंडसेट पर प्रीलोडेड होंगे। इसके अलावा हैंडसेट के साथ वोडाफोन का 1 जीबी का इंटरनेट डेटा दो महीने के लिए मुफ्त मिलेगा। कंपनी ने इस मौके पर माई गैलेक्सी ऐप भी पेश किया जो गूगल प्ले और टाइज़ेन स्टोर के जरिए उपलब्ध होगा।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 400 लीटर क्षमता वाला फ्रिज Xiaomi ने किया लॉन्च, 1 घंटे में ऑटोमेटिक ही बनाता है बर्फ! जानें कीमत
  2. अंतरिक्ष में होने वाली है टक्कर! चांद से टकराएगा 8700 किमी प्रतिघंटा रफ्तार वाला रॉकेट का हिस्सा
  3. 70 फीट चौड़ा एस्टरॉयड आज पहुंच रहा धरती के पास! तबाही का खतरा?
  4. iQOO 15T आ रहा 200MP मेन कैमरा, 8000mAh बैटरी, धांसू फोटोग्राफी, गेमिंग फीचर्स के साथ, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  5. यह लैपटॉप नहीं, पावरबैंक है! Krafted Edge, लैपटॉप चार्जिंग के लिए 20,000mAh का 65W पावरबैंक, जानें सबकुछ
  6. Ola की इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, बैटरी मैन्युफैक्चरिंग में 2,000 करोड़ रुपये लगाने की तैयारी
  7. Honor Win Turbo जल्द होगा लॉन्च, मेटल का होगा फ्रेम 
  8. Samsung Galaxy M47 हुआ गीकबेंच पर लिस्ट, 8GB रैम, Snapdragon चिप का खुलासा
  9. 25 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का 4 कैमरों वाला फोन! धांसू डिस्काउंट ऑफर
  10. पुराने mAadhaar ऐप की होने वाली है छुट्टी! UIDAI ने दी नया ऐप इंस्टॉल करने की सलाह
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »