सैमसंग ज़ेड2 बजट स्मार्टफोन के साथ मिल सकता है रिलायंस जियो का प्रिव्यू ऑफर

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 8 अगस्त 2016 13:56 IST
सैमसंग ने पिछले साल अक्टूबर में टाइज़ेन ओएस से लैस पहला बजट स्मार्टफोन ज़ेड1 (ज़ेड130एच) लॉन्च किया था। हाल ही में सैमसंग ज़ेड2 (एसएम-ज़ेड200एफ) के बारे में पता चला था और सैमसंग ने अफ्रीका हाल में नोट7 इवेंट में इस स्मार्टफोन को पेश किया था। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग 11 अगस्त को भारत में संभावित गैलेक्सी नोट7 इवेंट के साथ ज़ेड2 स्मार्टफोन को 4,499 रुपये में लॉन्च कर सकती है।

खबर है कि सैमसंग का यह फोन 90 दिनों के लिए जियो 4जी प्रिव्यू ऑफर के साथ आएगा। सैमसंग के कई स्मार्टफोन पर यह ऑफर पहले ही उपलब्ध है। इससे पहले आई खबरों के मुताबिक, इस स्मार्टफोन में 4 इंच एमोलेड डिस्प्ले, 1 जीबी रैम हो सकता है। डुअल सिम सपोर्ट और 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के अलावा इस फोन में माय मनी ट्रांसफर एप व एस बाइक मोड भी होंगे। फिलहाल इस स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है।
Advertisement

सैमसंग ज़ेड2 को इसी महीने भारत, बांग्लादेश, नेपाल, श्री लंका, इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका, नाइजीरिया और केन्या में होने वाले लॉन्च इवेंट में पेश किया जाएगा।

जियो 4जी प्रिव्यू ऑफर में यूज़र को अनलिमिटेड डाउनलोड, अनिलिमिटेड एचडी वॉयस, अनलिमिटेड टेक्सटिंग और अनलिमिटेड एक्सेस ऑफर मिलेगा। इस डिवाइस में जियो प्ले, जियो म्यूजिक, जियो ड्राइव जियो नी और दूसरे जियो ऐप का शानदार अनुभव भी यूज़र ले सकेंगे।
Advertisement


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung mobile, Samsung smartphone, Samsung z2
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  6. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  7. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.