सैमसंग (Samsung) 200 मेगापिक्सल सेंसर पर कर रही है काम, 16K में रिकॉर्ड होगा वीडियो

सैमसंग (Samsung) 200 मेगापिक्सल ISOCELL इमेज सेंसर पर काम कर रहा है

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 3 फरवरी 2021 11:20 IST
ख़ास बातें
  • Samsung 200MP ISOCELL इमेज सेंसर को सबसे पहले ZTE फोन में दिया जाएगा
  • Samsung 200MP सेंसर 16K में वीडियो को रिकॉर्ड कर पाएगा
  • ZTE Axon 30 Pro 5G में इस सेंसर को सबसे पहले दिया जाएगा

इस सेंसर की कैपेबिलिटी ये होगी कि ये सेंसर 16K क्वॉलिटी में वीडियो को रिकॉर्ड कर पाने में सक्षम होगा

सैमसंग (Samsung) 200 मेगापिक्सल ISOCELL इमेज सेंसर पर काम कर रहा है। टिपस्टर के मुताबिक ये 200 मेगापिक्सल सेंसर ZTE Axon 30 Pro स्मार्टफोन में सबसे पहले देखने को मिल सकता है। इस सेंसर की कैपेबिलिटी ये होगी कि ये सेंसर 16K क्वॉलिटी में वीडियो को रिकॉर्ड कर पाने में सक्षम होगा। इसके अलावा फोटो में नॉइज को कम करने के लिए ये 4-in-1 और 16-in-1 सपोर्ट करेगा। सैमसंग पहले ही Exynos 1080 5nm मोबाइल प्रोसेसर को 5G के सपोर्ट के साथ लॉन्च कर चुका है, जो 200 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर तक को सपोर्ट करता है।

सैमसंग 200 मेगापिक्सल ISOCELL इमेज सेंसर पर WHYLAB द्वारा वीबो पर शेयर की गई डिटेल्स के मुताबिक सैमसंग का 200 मेगापिक्सल सेंसर S5KGND के नाम से आएगा। टिपस्टर के मुताबिक ये इमेज सेंसर 1/ 1.37-inch और 1.28 माइक्रोन पिक्सल्स के साथ आएगा। यह सेंसर 16K वीडियो को रिकार्ड करने में सक्षम होगा। हालांकि इस सेंसर का सबसे पहले डेब्यू एक नॉन सैमसंग स्मार्टफोन में होगा।   

स्मार्टफोन के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन ZTE ने ZTE Axon 30 Pro 5G स्मार्टफोन की पुष्टि अपने ऑफिशियल वीबो अकाउंट के जरिए कर दी है। वीबो पोस्ट के मुताबिक ZTE President Ni Fei ने कहा है कि इस आगामी फोन में आपको इंडस्ट्री का मजबूत इमेजिंग सिस्टम देखने को मिलेगा। हालांकि उन्होंने स्मार्टफोन के कैमरा के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।     

सैमसंग पहले ही Exynos 1080 मोबाइल प्रोसेसर को लॉन्च कर चुका है, जो 200 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर तक को सपोर्ट करता है। कंपनी के मुताबिक ये सेंसर सिंगल कैमरा सेटअप में 200 मेगापिक्सल सेंसर और ड्यूल कैमरा सेटअप में 32 मेगापिक्सल के दो सेंसर को सपोर्ट कर सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: samsung, Samsung 200 MP sensor, ZTE, Camera
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.