तीन बार फोल्ड होने वाले Samsung फोल्डेबल फोन का डिज़ाइन लीक, हो सकती है Z शेप!

आपको बता दें, हाल ही में कथित रूप से सैमसंग द्वारा एक और फोल्डेबल फोन का पेटेंट सामने आया था, जिसके डिस्प्ले को आप फोल्ड भी कर सकेंगे और स्लाइड भी।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 27 दिसंबर 2021 16:39 IST
ख़ास बातें
  • Samsung के इस फोल्डिंग फोन में मिलेगा “Z” फोर्मेट डिज़ाइन
  • कथित रूप से फोन में मिलेगा अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
  • फोन में मिल सकती है इनवर्ड और आउटवर्ड फोल्डिंग
Samsung स्मार्टफोन निर्माता कंपनी कथित तौर पर भविष्य में अनोखा फोल्डिंग स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है, जिसको लेकर कहा गया है कि यह तीन बार फोल्ड होने वाले डिज़ाइन के साथ आएगा। लेटेस्ट रिपोर्ट में ऐसे ही एक तीन बार फोल्ड होने वाले फोन की पेटेंट तस्वीर देखने को मिली है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि यह तस्वीर सैमसंग के आगामी फोल्डेबल फोन की ही है, लेकिन अटकलें लगाई गई हैं कि यह तीन बार फोल्ड होने वाला फोल्डेबल फोन सैमसंग कंपनी का ही होगी।  

LetsGoDigital की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी Samsung ने तीन बार फोल्ड होने वाले फोल्डेबल फोन का पेटेंट WIPO (World Intellectual Property Organization) के साथ फाइल किया है। इस पेटेंट में “Z” फोर्मेट वाला फोल्डिंग डिज़ाइन देखा जा सकता है। फोन में तीन डिस्प्ले फीचर किए जाएंगे, जिसे अनफोल्ड करने पर यूज़र्स को एक बड़ा डिस्प्ले प्राप्त होगा। साथ ही इसमें दो हिंज दिए हैं, एक हिंज से इनवर्ड फोल्डिंग की जा सकेगी, जबकि दूसरे से आउटवर्ड फोल्डिंग की जा सकेगी।

Photo Credit: letsgodigital

Photo Credit: letsgodigital


Advertisement
इसके अलावा, कथित रूप से इस फोन में अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, S पेन सपोर्ट मिल सकता है।

आपको बता दें, हाल ही में कथित रूप से सैमसंग द्वारा एक और फोल्डेबल फोन का पेटेंट सामने आया था, जिसके डिस्प्ले को आप फोल्ड भी कर सकेंगे और स्लाइड भी। हालांकि, रिपोर्ट में जानकारी दी गई थी कि कंपनी ने इस अनोखे डिज़ाइन वाले स्मार्टफोन का पेटेंट WIPO (World Intellectual Property Organisation) के साथ जून 2021 में किया था। पेटेंट डिसक्रिप्शन में जानकारी दी गई है कि यह इलेट्रोनिक डिवाइस फोल्ड और स्लाइड करने में सक्षम होगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Tri Folding phone
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.