Samsung लॉन्च करेगा पहला फोल्डेबल अल्ट्रा स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 6 Ultra!, जानें सबकुछ

Samsung कथित तौर पर पहले गैलेक्सी फोल्डेबल अल्ट्रा स्मार्टफोन पर काम कर रहा है जो कि Galaxy फैंस के लिइए उत्साह की बात है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2024 12:34 IST
ख़ास बातें
  • Samsung कथित तौर पर पहले गैलेक्सी फोल्डेबल अल्ट्रा फोन पर काम कर रहा है।
  • Samsung द्वारा Galaxy Z Fold 6 Ultra पेश करने की पुष्टि की गई है।
  • Samsung आमतौर पर अल्ट्रा डिवाइसेज के लिए 8 का इस्तेमाल करता है।

Samsung Galaxy Z Fold 5 में 7.6 इंच की QXGA+ AMOLED 2X डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung

Samsung कथित तौर पर पहले गैलेक्सी फोल्डेबल अल्ट्रा स्मार्टफोन पर काम कर रहा है जो कि Galaxy फैंस के लिइए उत्साह की बात है। एंड्रॉइड हेडलाइंस की नई रिपोर्ट के अनुसार, Samsung द्वारा पहली बार फोल्डेबल अल्ट्रा फोन Galaxy Z Fold 6 Ultra पेश करने की पुष्टि की गई है। यह Galaxy S सीरीज के साथ पेश की गई अल्ट्रा लाइन को फॉलो करता है। यहां हम आपको Galaxy Z Fold 6 Ultra के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।।

हालांकि, Z Fold 6 Ultra के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी अभी नहीं आई है, लेकिन अफवाहें बताती हैं कि Z Fold 6 में ट्रिपल-कैमरा सिस्टम बरकरार रह सकता है। इसमें एक स्लिम और लाइट डिजाइन मिल सकता है। S24 Ultra के समान एक S Pen स्लॉट भी मिलने की भी संभावना है।

Samsung आमतौर पर अल्ट्रा डिवाइसेज के लिए 8 का इस्तेमाल करता है और लीक हुए मॉडल नंबर में यह शामिल है। Samsung Z Fold 6 Ultra का असली सबूत एक लीक हुए मॉडल नंबर (SM-F958N) से मिलता है। Samsung अल्ट्रा फोन के लिए 8 इस्तेमाल करता आया है और इस नंबर का इस्तेमाल पिछले फोल्ड मॉडल में नहीं किया गया था।

हालांकि, अभी तक लॉन्च तारीख की जानकारी नहीं है। उम्मीद है कि जुलाई में होने वाले Galaxy Unpacked इवेंट में Z Fold 6 के साथ Z Fold 6 Ultra पेश किया जाएगा। हालांकि, ऐसी संभावना है कि मौजूदा लिमिटेड मॉडल नंबर की जानकारी के चलते Z Fold 6 Ultra सिर्फ कोरिया के लिए हो सकता है। हालांकि, कोरिया में Z Fold 6 (SM-F956N) आने की उम्मीद है। आपको बता दें कि Samsung Z Fold 6 Ultra में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर मिलेगा। हालांकि, Z Fold 6 और Z Fold 6 Ultra के बीच अंतरों के बारे ज्यादा जानकारी आने में समय लगेगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 के लॉन्च से पहले ₹7945 सस्ती कीमत में मिल रहा ये आईफोन
  2. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
  3. Lava Bold N4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्क्वेयर-शेप कैमरा मॉड्यूल
  4. iQOO Z11 आज भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
  2. iPhone 17 Pro के जैसा हो सकता है iPhone 18 Pro का डिजाइन
  3. Lava Bold N4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्क्वेयर-शेप कैमरा मॉड्यूल
  4. Moto G Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स 
  5. SIM कार्ड के नियम 24 अगस्त से बदल रहे, पार की लिमिट तो कनेक्शन हो जाएगा बंद
  6. AI अब सिर्फ Chatbot नहीं! ChatGPT से परे ये 4 भारतीय AI टेक्नोलॉजी बदल रही हैं डिजिटल एक्सपीरिएंस
  7. 82% भारतीयों के हाथ से गिरा मोबाइल, प्रोटेक्शन फिर भी नहीं लिया!
  8. Best 4G Feature Phones: ₹1,500 से कम के 6 धांसू फीचर फोन, 4G से लेकर UPI सपोर्ट तक, मिलेगा बहुत कुछ
  9. Asus VM240 AiO डेस्कटॉप पीसी लॉन्च, 24 इंच डिस्प्ले, 512GB स्टोरेज से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. क्रिप्टो मार्केट में जोरदार तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 71,000 डॉलर से ज्यादा 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.