सैमसंग का नया प्रोडक्ट 25 मई को होगा लॉन्च, कंपनी ने दी इवेंट की जानकारी

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 24 मई 2016 17:44 IST
दक्षिण कोरिया की टेक्नोलॉजी कंपनी सैमसंग 25 मई को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। सैमसंग ने नई दिल्ली में होने वाले इस इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं है कि सैमसंग इस इवेंट में किस प्रोडक्ट को लॉन्च करेगी।

सैमसंग द्वारा भेजे गए मीडिया इनवाइट में कहा गया है, 'Witness the next innovation from Samsung'।  यह इवेंट 25 मई को नई दिल्ली में 12 बजे से आयोजित किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस इवेंट में किसी नए प्रोडक्ट को लॉन्च करेगी। इनवाइट में एक कीबोर्ड बटन दिखाए गए हैं जिनमें से एक पर तिरंगा बना हुआ है।
Advertisement

सैमसंग द्वारा भेजे गए इनवाइट में 'डिजिटल इंडिया' का जिक्र है। माना जा रहा है कि सैमसंग का यह नया प्रोडक्ट 'मेक इन इंडिया' का हिस्सा हो सकता है। हालांकि, फिलहाल इस प्रोडक्ट के लेकर किसी तरह की कोई जानकारी नहीं है। पिछले काफी समय से कंपनी 'मेक इन इंडिया' कैंपेन के लिए उत्साहित दिखी है। कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सैमसंग इस इवेंट में 7 इंच स्क्रीन वाला एक टैबलेट लॉन्च कर सकती है। जानकारी दी गई है कि सैमसंग का यह टैबलेट बजट सेगमेंट कैटेगरी का हो सकता है।

इसके अलावा दिग्गज कंपनी सैमसंग चीन में 26 मई को भी एक इवेंट आयोजित करने वाली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इवेंट में कंपनी अपनी नई सी-सीरीज के दो स्मार्टफोन से पर्दा उठाएगी।
Advertisement



Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Mobile, Samsung Media Invite, make in India
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord CE 6 को सितंबर में खरीद पाएंगे सस्ता, इस साइट पर कीमत हुई कम
  2. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  3. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme P4s 5G को सेल के पहले दिन ही ₹3000 सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
  2. Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID-19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी
  3. Huawei Watch GT 7, Watch GT 7 Pro लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चलेगी, जानें और क्या है खास
  4. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  5. ग्राहक ने दिया रोबोट को धक्का, फिर कैसे चले लात-घूंसे और ऐसे लिया बदला, देखें वीडियो
  6. OnePlus Nord CE 6 को सितंबर में खरीद पाएंगे सस्ता, इस साइट पर कीमत हुई कम
  7. Huawei Nova 16s लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  8. Vivo T5 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  10. Whirlpool भारत में लाई 654 लीटर वाला Luxuriem 4-डोर रेफ्रिजिरेटर, 360 डिग्री ट्रिपल कूलिंग, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.