Samsung जल्द लॉन्च करेगी 576MP कैमरे वाला फोन!

कंपनी अपनी डेवलेपमेंट में सफल हो जाती है तो कैमरा मेगापिक्सल डेवलेपमेंट ये कंपनी की बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। सैमसंग के बारे में खबर आ रही है कि कंपनी 576 मेगापिक्सल कैमरा पर काम कर रही है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 सितंबर 2021 16:11 IST
ख़ास बातें
  • इसमें एक नई पिक्सल-बाइनिंग तकनीक है जिसे ChameleonCell कहा जाता है।
  • Samsung ने पहला 108MP सेंसर वाला स्मार्टफोन कैमरा लॉन्च किया था।
  • खबर है कि कंपनी ऑटोमोबाइल के लिए विकसित कर रही है ये 576MP सेंसर कैमरा।

कंपनी का 2025 में अपना 576 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर लॉन्च करने का प्लान है।

Samsung कैमरा टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक बार फिर से नया इतिहास रचने की तैयारी में है। यदि कंपनी अपनी डेवलेपमेंट में सफल हो जाती है तो कैमरा मेगापिक्सल डेवलेपमेंट ये कंपनी की बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। सैमसंग के बारे में खबर आ रही है कि कंपनी 576 मेगापिक्सल कैमरा पर काम कर रही है। मिल रही जानकारी के मुताबिक सैमसंग अगले 4 साल में 576 मेगापिक्सल का कैमरा मार्केट में ला सकती है। 

सैमसंग दुनिया की पहली कंपनी है जिसने 108 मेगापिक्सल सेंसर वाला स्मार्टफोन कैमरा लॉन्च किया था। वहीं पिछले हफ्ते सैमसंग ISOCELL HP1 के रूप में कंपनी ने दुनिया के पहले 200-मेगापिक्सल स्मार्टफोन कैमरा सेंसर को पेश किया। अब कंपनी 600 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर को डेवलेप करने की तैयारी में है। 

Gizmochina की रिपोर्ट के अनुसार SEMI यूरोप समिट में एक प्रेजेंटेशन के दौरान, Samsung Electronics के SVP और ऑटोमोटिव सेंसर के प्रमुख हेचांग ली ने खुलासा किया कि कंपनी का 2025 में अपना 576-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर लॉन्च करने का प्लान है। मिल रही जानकारी के मुताबिक 576MP कैमरा सेंसर स्मार्टफोन के लिए नहीं बनाया जा रहा है, लेकिन कंपनी इसे ऑटोमोबाइल के लिए विकसित कर रही है। इसका उपयोग ड्रोन और मेडीकल डिवाइसेज में भी किया जा सकता है।

आजकल की मोबाइल ब्रांड कंपनी पहले ही पिक्सल बाइनिंग तकनीक के माध्यम से 108MP कैमरों को हमारे बीच ला चुके हैं। सैमसंग ने 200MP ISOCELL HP1 सेंसर के लिए इस तकनीक में और सुधार किया है और अब इसे ChameleonCell कह रहा है। 
Advertisement

200MP ISOCELL HP1 इमेज सेंसर में उपयोग की जाने वाली तकनीक की बात करें तो इसमें एक नई पिक्सल-बाइनिंग तकनीक है जिसे ChameleonCell कहा जाता है। इसमें तीन पिक्सल लेआउट हैं: आसपास की लाइट के आधार पर दो-दो, चार-चार या फुल पिक्सल लेआउट। यदि आप 200MP रिज़ॉल्यूशन में फ़ोटो क्लिक कर रहे हैं, तो इंडिविजुअल पिक्सल आकार 0.64μm तक कम हो जाता है। यह अधिक रोशनी वाली परिस्थितियों में फ़ोटो क्लिक करने के लिए बेहतरीन हो सकता है। कम रोशनी वाले वातावरण में, HP1 16 पास वाले पिक्सल को मिलाकर बड़े 2.56μm पिक्सल के साथ 12.5MP इमेज सेंसर में बदल जाता है। सेंसर 50MP में 1.28μm के पिक्सल साइज में तस्वीरें भी क्लिक कर सकता है।
Advertisement

Samsung स्मार्टफोन से अपने कैमरा सेंसर यूसेज कैटेगरी का भी विस्तार कर रही है। यह अब ऑटोनॉमस व्हीकल (AVs), ड्रोन और आईओटी (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) डिवाइसेज सहित कई कैटेगरी के लिए कैमरा सेंसर प्रदान करने की योजना बना रही है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  4. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  5. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  6. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  8. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  10. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.