Samsung फोन में छुपी है ये गजब सेटिंग, एक टैप पर फास्ट होगी इंटरनेट स्पीड!

Samsung का Intelligent Wi-Fi फीचर खुद ही बेहतर नेटवर्क चुनकर इंटरनेट स्पीड को बेहतर करता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2026 14:20 IST
ख़ास बातें
  • Intelligent Wi-Fi स्लो नेटवर्क को पहचानकर खुद बेहतर कनेक्शन चुनता है
  • फोन ऑटोमैटिकली WiFi और मोबाइल डेटा के बीच स्विच करता है
  • Connectivity Labs से एडवांस नेटवर्क कंट्रोल और स्पीड सुधार मिलती है

अगर आपका इंटरनेट बार-बार स्लो हो जाता है, खासकर वीडियो कॉल या फाइल अपलोड के दौरान तो यह काफी परेशान करने वाला हो सकता है। हर बार WiFi से मोबाइल डेटा पर स्विच करना या नेटवर्क बदलना भी झंझट भरा होता है। लेकिन Samsung फोन में एक ऐसा फीचर मिलता है, जिससे आपका फोन खुद ही बेहतर इंटरनेट कनेक्शन चुन सकता है। इस फीचर का नाम है Intelligent Wi-Fi, जो AI की मदद से आपके कनेक्शन को ऑटोमैटिकली मैनेज करता है।

अब जानते हैं कि Samsung फोन में Intelligent Wi-Fi कैसे ऑन करें और इससे इंटरनेट स्पीड कैसे बेहतर कर सकते हैं:

  • Samsung फोन में Intelligent Wi-Fi कैसे ऑन करें?
  • सबसे पहले अपने फोन की Settings ऐप ओपन करें।
  • इसके बाद Connections में जाएं और फिर Wi-Fi पर टैप करें।
  • ऊपर दाईं तरफ दिए गए तीन डॉट्स (More) पर क्लिक करें और Intelligent Wi-Fi ऑप्शन खोलें।

यहां आपको कुछ जरूरी सेटिंग्स दिखेंगी, जिन्हें ऑन करना जरूरी है। ये दो सेटिंग्स जरूर ऑन करें;

1. Switch to mobile data
यह फीचर तब काम आता है जब आपका WiFi स्लो या अनस्टेबल हो जाता है। ऐसी स्थिति में फोन अपने आप मोबाइल डेटा पर स्विच कर जाता है, जिससे इंटरनेट बंद नहीं होता। जब WiFi फिर से ठीक हो जाता है, तो फोन वापस उसी पर आ जाता है।

2. Switch to better Wi-Fi networks
अगर आपके आसपास एक से ज्यादा WiFi नेटवर्क उपलब्ध हैं, तो यह फीचर खुद ही बेहतर स्पीड वाले नेटवर्क पर स्विच कर देता है। ध्यान रहे, यह सिर्फ उन्हीं नेटवर्क्स पर काम करेगा जिनके पासवर्ड पहले से सेव हैं।

Advertisement

एडवांस सेटिंग: Connectivity Labs कैसे एक्टिवेट करें?

अगर आप और ज्यादा कंट्रोल चाहते हैं, तो Intelligent Wi-Fi में एक हिडन ऑप्शन भी मिलता है;

  • Intelligent Wi-Fi स्क्रीन पर “Version” या नीचे दिए गए टेक्स्ट पर 7 बार टैप करें
  • इससे Connectivity Labs नाम का नया ऑप्शन एक्टिव हो जाएगा

अब Connectivity Labs में जाकर आप कुछ एडवांस फीचर्स इस्तेमाल कर सकते हैं

Advertisement
  1. Home Wi-Fi inspection: घर में कहां नेटवर्क कमजोर है, यह दिखाता है
  2. Switching to mobile data faster: डेटा पर स्विचिंग और तेज करता है
  3. Nearby Wi-Fi information: आसपास के नेटवर्क की क्वालिटी चेक कर सकते हैं

ध्यान रखने वाली बातें

Connectivity Labs अभी टेस्टिंग फेज में है, इसलिए कुछ फीचर्स हर बार स्टेबल काम नहीं कर सकते। अगर आप इसे बंद करना चाहते हैं, तो Connectivity Labs में जाकर “Reset all Labs settings” पर टैप करें।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.