Samsung Monsoon Sale: स्मार्टफोन, टीवी और ऑडियो डिवाइस पर मिल रहे शानदार ऑफर्स

Samsung Monsoon Sale का आगाज़ हो चुका है। सैमसंग मानसून सेल में स्मार्टफोन, टेलीविजन, वियरेबल्स और मोबाइल एक्सेसरीज़ पर शानदार डील्स मिल रही हैं, जानें।

Samsung Monsoon Sale: स्मार्टफोन, टीवी और ऑडियो डिवाइस पर मिल रहे शानदार ऑफर्स

Samsung Monsoon Sale: स्मार्टफोन, टीवी और ऑडियो डिवाइस पर मिल रहे शानदार ऑफर्स

ख़ास बातें
  • 24 जुलाई तक चलेगी Samsung Monsoon Sale
  • Samsung इंडिया के ऑनलाइन स्टोर पर चल रही है मानसून सेल
  • HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड पर मिल रहा है इंस्टेंट कैशबैक
विज्ञापन
Samsung Monsoon Sale का आगाज़ हो चुका है। सैमसंग मानसून सेल में स्मार्टफोन, टेलीविजन, वियरेबल्स और मोबाइल एक्सेसरीज़ पर कैशबैक मिल रहा है। कंपनी के मुताबिक, सेल के दौरान गैलेक्सी एम-सीरीज़ के स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहक यदि भुगतान के लिए एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें पांच प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। अमेज़न पे के जरिए भुगतान करने वाले ग्राहकों को 1,500 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा, हालांकि अमेज़न पे कैशबैक गैलेक्सी एम-सीरीज़ की खरीदारी के लिए मान्य नहीं है। कंपनी का कहना है कि चुनिंदा खरीदी पर Oyo होटल बुकिंग और मेकमाईट्रिप के डिस्काउंट वाउचर दिए जाएंगे।

प्रेस नोट में सैमसंग ने लिखा कि मानसून सेल ऑफर केवल सैमसंग ब्रांड के प्रोडक्ट तक ही सीमित है लेकिन सेल के दौरान AKG, Harman Kardon और JBL के ऑडियो प्रोडक्ट भी ऑफर्स मिलेंगे। सैमसंग ने बताया कि मानसूल सेल के दौरान गैलेक्सी एम-सीरीज़ के स्मार्टफोन पर 5 प्रतिशत इंस्टेंट कैशबैक दिया जा रहा है। सैमसंग गैलेक्सी एम-सीरीज़ के अंतर्गत Samsung Galaxy M10, Galaxy M20, Galaxy M30 और Galaxy M40 शामिल है।

सैमसंग मानसूल सेल में विभिन्न सैमसंग टीवी पर 45 प्रतिशत तक की छूट और सैमसंग एक्सेसरीज़ पर 60 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। सैमसंग गैलेक्सी एम-सीरीज़ के स्मार्टफोन को छोड़कर सैमसंग इंडिया के ऑनलाइन स्टोर पर सभी प्रोडक्ट पर अमेज़न पे के जरिए भुगतान पर 1,500 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। बता दें कि सैमसंग मानसूल सेल का आयोजन सैमसंग इंडिया के ऑनलाइन स्टोर पर किया गया है और यह सेल 24 जुलाई तक चलेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »