फोल्डेबल और स्लाइडिंग डिस्प्ले के साथ Samsung लाने वाला है अनोखा फोन!

रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि Samsung इस अनोखे डिज़ाइन वाले स्मार्टफोन का पेटेंट WIPO (World Intellectual Property Organisation) के साथ जून 2021 में किया था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 दिसंबर 2021 17:37 IST
ख़ास बातें
  • Samsung ने कथित रूप से यह डिज़ाइन जून 2021 में पेटेंट कराया है
  • फोन को करा जाएगा फोल्ड और स्लाइड
  • सैमसंग ला चुकी है कई फोल्डेबल स्मार्टफोन
Samsung कंपनी अब-तक अपने फ्लैगशिप स्तर के फोन में फोल्डेबल फोन लेकर आती थी। लेकिन अब जल्द ही कंपनी कथित रूप से एक अनोखा फोन लाने की तैयारी कर रही है, जिसके डिस्प्ले को आप फोल्ड भी कर सकेंगे और स्लाइड भी। लेटेस्ट रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि सैमसंग कंपनी ने इस तरह के डिज़ाइन वाले स्मार्टफोन का पेटेंट कराया है। फिलहाल इस फोन से जुड़ी अन्य किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें, सैमसंग के साथ-साथ अब-तक कई स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां फोल्डेबल फोन मार्केट में उतार चुकी हैं, लेकिन रोलेबल डिज़ाइन मार्केट में नया है और अब-तक किसी कंपनी ने इस तरह के डिज़ाइन के साथ फोन पेश नहीं किया है।

91mobiles की लेटेस्ट रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि Samsung इस अनोखे डिज़ाइन वाले स्मार्टफोन का पेटेंट WIPO (World Intellectual Property Organisation) के साथ जून 2021 में किया था। रिपोर्ट में फोन के डिज़ाइन की कुछ तस्वीरों को भी साझा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पेटेंट डिसक्रिप्शन में जानकारी दी गई है कि यह इलेट्रोनिक डिवाइस फोल्ड और स्लाइड करने में सक्षम होगा।

इस तरह के फोन यूज़र्स को बड़ी स्क्रीन प्राप्त होती है, जिसमें वह गेमिंग व मूवी-शो देखते हुए ज्यादा से ज्यादा स्क्रीन को एक्सेस कर सकते हैं।

एक फोन में फोल्डिंग और स्लाइडिंग दोनों तरह के फैक्टर पेश करने वाली सैमसंग पहली कंपनी होगी।
Advertisement

फिलहाल, इस फोन व इसके डिज़ाइन से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, निश्चित रूप से कंपनी इस तरह के अनोखे डिज़ाइन वाले स्मार्टफोन को तुरंत ही पेश नहीं करने वाली। इसके लिए यूज़र्स को लम्बा इंतजार करना पड़ सकता है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung folding and sliding display phone

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  5. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  7. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  8. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  9. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  10. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.