यह 90Hz रिफ्रेश रेट वाले सुपर एमोलेड डिस्प्ले से लैस किया गया है। फोन में मीडियाटेक हीलियो चिपसेट है।
Samsung Galaxy A18 4G फोन में 6.7 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।
Photo Credit: Samsung
Samsung Galaxy A18 4G को कंपनी ने अपने अफॉर्डेबल स्मार्टफोन के तौर पर मार्केट में लॉन्च किया है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट वाले सुपर एमोलेड डिस्प्ले से लैस किया गया है। फोन में मीडियाटेक हीलियो चिपसेट दिया गया है। इसके अंदर बड़ी बैटरी लगी है जो 5000mAh की है। फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है। यह 50 मेगापिक्सल के मैन कैमरा से लैस होकर आता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से।
Samsung Galaxy A18 4G को कंपनी ने सिंगापुर की मार्केट में लॉन्च किया है। इसकी कीमत SGD 328 (लगभग 23,999 रुपये) है। अधिकारिक वेबसाइट पर फोन लिस्ट किया गया है। कलर शेड्स की बात करें तो यह Black, Light Blue और Silver में आता है।
Samsung Galaxy A18 4G फोन में 6.7 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में 2,340 x 1,080 पिक्सल रिजॉल्यूशन मिल जाता है। इसके फ्रंट में Infinity-U नॉच डिजाइन दिया गया है जिसमें फोन का फ्रंट कैमरा फिट किया गया है। डिस्प्ले पर Corning Gorilla Glass 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है। प्रोसेसिंग के लिए फोन में MediaTek Helio G99+ चिपसेट दिया गया है। इसके साथ में कंपनी ने 4 जीबी रैम, और 128 जीबी स्टोरेज दी है।
Samsung Galaxy A18 4G में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। साथ में 5MP का अल्ट्रावाइड कैमरा, और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। फ्रंट साइड में फोन 13MP कैमरा से लैस होकर आता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी लगी है। फोन में 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। फोन के डाइमेंशन 164.4 x 77.9 x 7.7 mm हैं और वजन 196 ग्राम बताया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी