Samsung Galaxy A51 का नया 8 जीबी रैम वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानें कीमत

मौजूदा Samsung Galaxy A51 वेरिएंट के साथ नया 8 जीबी रैम वेरिएंट भी देश के सभी ऑफलाइन रिटेल स्टोर, लीडिंग ई-कॉमर्स पोर्टल और सैमसंग इंडिया ई-स्टोर के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुका है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 28 मई 2020 11:50 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A51 पहले से 6 जीबी रैम विकल्प में है उपलब्ध
  • नया 8 जीबी वेरिएंट 128 जीबी स्टोरेज से है लैस
  • देश के सभी ऑफालइन स्टोर और लीडिंग ई-कॉमर्स पोर्टल पर बिक्री के लिए उपलब्ध

Samsung Galaxy A51 की भारत में कीमत 23,999 रुपये से शुरू होती है

Samsung Galaxy A51 का 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट बुधवार को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने इससे पहले इस गैलेक्सी ए51 स्मार्टफोन को केवल 6 जीबी रैम वेरिएंट के साथ लॉन्च किया था और अब ग्राहकों के पास इसे 8 जीबी रैम के साथ खरीदने का विकल्प भी उपलब्ध है। याद दिला दें कि मौजूदा सैमसंग गैलेक्सी ए51 6 जीबी रैम वेरिएंट की भारत में कीमत 23,999 रुपये है। Galaxy A51 की मुख्य खासियत इन्फिनिटी-ओ डिस्प्ले, क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। इसके अलावा गैलेक्सी ए51 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर काम करने वाला गेम बूस्टर भी शामिल है, जो मोबाइल गेमर्स के लिए फोन की परफॉर्मेंस को बढ़ाने का काम करता है।
 

Samsung Galaxy A51 8GB RAM variant price in India, availability

सैमसंग गैलेक्सी ए51 के नए 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत 27,999 रुपये है। फोन पहले से ही प्रिज़्म क्रश ब्लैक, प्रिज़्म क्रश ब्लू, और प्रिज़्म क्रश व्हाइट कलर विकल्पों में आता है। मौजूदा Samsung Galaxy A51 वेरिएंट के साथ नया वेरिएंट भी देश के सभी ऑफलाइन रिटेल स्टोर, लीडिंग ई-कॉमर्स पोर्टल और सैमसंग इंडिया ई-स्टोर के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुका है।
 

Samsung Galaxy A51 specifications

डुअल सिम सैमसंग गैलेक्सी ए51 एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI 2.0 पर चलेगा। इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) सुपर एमोलेड इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले है। फोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी और 8 जीबी रैम विकल्प मौजूद हैं। Samsung के इस फोन के दोनों वेरिएंट की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।

पिछले हिस्से पर क्वाड कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। यह एफ/ 2.0 लेंस के साथ आएगा। इसके साथ एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी इस कैमरा सेटअप का हिस्सा हैं। सेल्फी के लिए सैमसंग गैलेक्सी ए51 में 32 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/ 2.2 है।


कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैंस है। यह 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है और 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright, vivid display
  • Clean, feature-rich software
  • Good battery life
  • Bad
  • Biometric authentication isn’t very quick
  • Underwhelming performance for the price
  • Average low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. TVS Motor की बड़ी उपलब्धि, iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की 10 लाख यूनिट्स से ज्यादा की मैन्युफैक्चरिंग
  2. Vivo Y05e में मिल सकती है 5,050mAh की बैटरी, गूगल प्ले कंसोल पर लिस्टिंग
  3. iQOO Neo 11S में मिल सकती है 8000mAh बैटरी, 2K डिस्प्ले, फीचर्स लीक
  4. 10200mAh बैटरी के साथ Moto Pad 70 Pro होने जा रहा 27 जून को लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Gmail में अपने आप लिख जाएगा ईमेल, नहीं करनी पड़ेगी बिलकुल भी मेहनत, जानें क्या है हेल्प मी राइट फीचर
  2. Oppo Reno 16, Reno 16F फोन हुए ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. अमेरिकी AI कंपनी Anthropic का बड़ा आरोप, चीन टेक Alibaba ने कॉपी किया Claude AI
  4. Xiaomi 17T vs Vivo X200T vs Motorola Signature: जानें कौन सा फोन है 60K में बेस्ट?
  5. Oppo Reno 16 Pro 5G लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6700mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
  6. 8000 रुपये सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme फोन, जानें पूरी डील
  7. TVS Motor की बड़ी उपलब्धि, iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की 10 लाख यूनिट्स से ज्यादा की मैन्युफैक्चरिंग
  8. Vivo Y05e में मिल सकती है 5,050mAh की बैटरी, गूगल प्ले कंसोल पर लिस्टिंग
  9. अब Mac खरीदना पड़ेगा और महंगा! Apple ने 43% तक बढ़ाईं कीमतें, ₹1.70 लाख तक बढ़े दाम
  10. 5,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A27 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.