10 मिनट में घर बैठे मिलेंगे Samsung के टैबलेट, स्मार्टवॉच, चार्जर भी! कंपनी ने बढ़ाई सर्विस

Samsung के Galaxy Smartphones समेत अब यूजर्स कंपनी के अन्य प्रोडक्ट्स भी घर बैठे मंगवा सकेंगे।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2025 17:57 IST
ख़ास बातें
  • अब यूजर्स कंपनी के अन्य प्रोडक्ट्स भी घर बैठे मंगवा सकेंगे।
  • स्मार्टवॉच, ईयरबड्स समेत अन्य एक्सेसरीज भी सर्विस में शामिल।
  • कोरियन कंपनी ने Swiggy Instamart संग पार्टनरशिप का दायरा बढ़ा दिया है।

Samsung India ने भारत में अपने प्रोडक्ट्स के लिए 10-मिनट डिलीवरी सर्विस का दायरा बढ़ा दिया है।

Photo Credit: Unsplash

Samsung India ने भारत में अपने प्रोडक्ट्स के लिए 10-मिनट डिलीवरी सर्विस का दायरा बढ़ा दिया है। कंपनी इसी साल Swiggy Instamart के साथ भागीदारी में यह सर्विस शुरू की थी। शुरुआती दौर में कंपनी ने गैलेक्सी स्मार्टफोन्स के लिए डोरस्टेप डिलीवरी चालू की थी। लेकिन अब कंपनी ने सर्विस को एक्सपेंड किया है और इसमें कंपनी के टैबलेट, स्मार्टवॉच, चार्जर, ईयरबड्स आदि को भी शामिल कर दिया गया है। यानी आपको घर बैठे ही अब सैमसंग के टैबलेट, वियरेबल आदि के साथ कंपनी की एक्सेसरीज भी मिल सकेंगीं। आइए जानते हैं विस्तार से इस सर्विस के बारे में। 

Samsung के Galaxy Smartphones समेत अब यूजर्स कंपनी के अन्य प्रोडक्ट्स भी घर बैठे मंगवा सकेंगे। Sam Mobile की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने Swiggy Instamart के भागीदारी को आगे बढ़ाते हुए घोषणा की है कि कंपनी के टैबलेट, स्मार्टवॉच, ईयरबड्स समेत अन्य एक्सेसरीज भी अब ग्राहक घर बैठे मंगवा सकेंगे। इसी के साथ छोटे मोबाइल एक्सेसरीज जैसे वॉल चार्जर, USB केबल भी Swiggy Instamart App के माध्यम से ग्राहक होम डिलीवर कर सकते हैं। स्विगी इंस्टामार्ट ऐप को Google Play Store से डाउनलोड किया जा सकता है। 

Advertisement

कोरियन कंपनी ने पार्टनरशिप का दायरा बढ़ाते हुए कहा है कि वह ग्राहकों के बीच अपनी उपस्थिति विभिन्न चैनल्स पर दर्ज करवाना चाहती है ताकि ग्राहकों को सबसे तेजी से उसके डिवाइसेज उपलब्ध हो सकें। कंपनी की यह सर्विस ऐसे समय में बहुत उपयोगी साबित हो सकती है जब आपके फोन की कोई एक्सेसरी खो जाती है और आपको तुरंत एक नई एक्सेसरी जैसे डेटा केबल, चार्जर, पावरबैंक आदि की जरूरत होती है। 

भारत में Samsung MX के निदेशक राहुल पाहवा ने कहा कि सैमसंग ऐसे नवाचार लाती है जो अर्थपूर्ण हों और सबकी पहुंच के भीतर हों। कंपनी की इंस्टामार्ट के साथ भागीदारी इसकी ओमनीचैनल रणनीति को मजबूत बनाती है और यह सुनिश्चित करती है कि यूजर्स को गैलेक्सी डिवाइसेज समेत कंपनी की एक्सेसरीज मिनटों के भीतर उपलब्ध हों। इस कदम से माध्यम से कंपनी सैमसंग डिवाइसेज को यूजर्स के और ज्यादा करीब लाना चाहती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  3. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  4. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  2. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  3. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  4. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  5. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  6. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  7. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  8. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  9. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  10. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.