Samsung Galaxy Z Fold 6 की गिरी 41 हजार रुपये कीमत, खरीदने के लिए बेस्ट मौका!

अगर फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Samsung Galaxy Z Fold 6 बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2025 10:00 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Z Fold 6 में 6.3 इंच की AMOLED 2X एक्सटरनल डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy Z Fold 6 में 4,400mAh की बैटरी दी गई है।
  • Samsung Galaxy Z Fold 6 में 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा है।

Samsung Galaxy Z Fold 6 5G में 6.3 इंच की AMOLED 2X एक्सटरनल डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung

अगर फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Samsung Galaxy Z Fold 6 बेहतर विकल्प साबित हो सकता है, क्योंकि अमेजन पर इस वक्त यह फोन भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। ई-कॉमर्स साइट धांसू कीमत में कटौती के साथ-साथ अच्छा खासा बैंक डिस्काउंट भी प्रदान कर रही है। इस वक्त फोन खरीदने पर एक्सचेंज ऑफर के जरिए पुराना या मौजूदा फोन देने पर अतिरिक्त बचत भी हो सकती है। आइए Samsung Galaxy Z Fold 6 पर मिलने वाली डील के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Samsung Galaxy Z Fold 6 Price & Offers


Samsung Galaxy Z Fold 6 5G का 12GB RAM/256GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 1,26,297 रुपये में लिस्ट किया गया है। जबकि बीते साल जुलाई में 1,64,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो एचडीएफसी बैंक कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 3250 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 1,23,047 रुपये हो जाएगी। लॉन्च कीमत के हिसाब से यह फोन 41,952 रुपये तक सस्ता मिल रहा है। एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देने पर 74,850 रुपये की बचत हो सकती है।


Advertisement
Samsung Galaxy Z Fold 6 Specifications


Samsung Galaxy Z Fold 6 में 6.3 इंच की HD+ डायनामिक AMOLED 2X एक्सटरनल डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 968x2376 पिक्सल और 410ppi पिक्सल डेंसिटी है। वहीं इंटरनल में 7.6 इंच की QXGA+ डायनामिक AMOLED 2X इन्फिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1856x2160 पिक्सल और 374ppi पिक्सल डेंसिटी है। इस फोन में ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Samsung One UI 6.1.1 पर चलता है। Galaxy Z Fold 6 में 4,400mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

कैमरा सेटअप के लिए Galaxy Z Fold 6 के रियर में ड्यूल पिक्सल ऑटोफोकस, ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) और एफ/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, एफ/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा शामिल है। वहीं फ्रंट में एफ/2.2 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और एफ/2.8 अपर्चर के साथ 4 मेगापिक्सल का कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में Galaxy Z Fold 6 में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.3 और NFC शामिल है। 
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Overall refinements
  • Offers a bunch of useful AI features
  • Excellent displays (main and cover)
  • IP48 protection
  • 7 years of Android software updates
  • Bad
  • Very expensive
  • Cameras could have been better
  • Still stuck at 25W charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Cover Display

6.30 इंच

Cover Resolution

968x2376 पिक्सल

डिस्प्ले

7.60 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल + 4-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1856x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.