Samsung Galaxy Z Fold 6, Galaxy Flip 6 के प्री-रिजर्वेशन 26 जून से होंगे शुरू!

Samsung Galaxy Z Flip 6 में 6.7 इंच की डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले होगी, जिसका रेजॉल्यूशन 2640 x 1080 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 जून 2024 11:39 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Z Fold 6 में 7.6 इंच की इंटरनल AMOLED 2X डिस्प्ले मिलेगी।
  • Samsung Galaxy Z Flip 6 में 6.7 इंच की डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले होगी।
  • Samsung Galaxy Z Flip 6 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।

Samsung Galaxy Z Fold 5 में 7.6 इंच की QXGA+ AMOLED 2X डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung

Samsung बाजार में 10 जुलाई को अगला Galaxy Unpacked इवेंट आयोजित करने का प्लान बना रहा है। इस इवेंट में ब्रांड अपने अगली जनरेशन के फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Fold 6 और Samsung Galaxy Z Flip 6 लॉन्च कर सकता है। लॉन्च से पहले एक्स पर तरुण वत्स ने इन स्मार्टफोन्स की रिजर्वेशन तारीख का खुलासा करते हुए एक स्क्रीनशॉट साझा किया है। यहां हम आपको Samsung Galaxy Z Fold 6 और Samsung Galaxy Z Flip 6 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

पोस्टर के अनुसार, इन डिवाइसेज का प्री-रिजर्वेशन 26 जून, 2024 को शुरू होगा। तरुण ने कहा है कि यह प्री-रिजर्वेशन तारीख भारत के लिए है। हाल ही में गीकबेंच लिस्टिंग के जरिए पुष्टि हुई थी कि Galaxy Z Fold 6 अनलॉक यूएस मॉडल में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर होगा। टिपस्टर ने गीकबेंच पर Snapdragon 8 Gen 3 चिप से लैस Galaxy Z Flip 6 भारतीय मॉडल भी देखा।


Advertisement
Samsung Galaxy Z Fold 6 Specifications


लीक के अनुसार, Samsung Galaxy Z Fold 6 में 7.6 इंच की इंटरनल डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रेजॉल्यूशन 2160 x 1856 पिक्सल और 6.3 इंच की एक्सटर्नल डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रेजोल्यूशन 2376 x 968 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। एक्सटर डिस्प्ले में पंच-होल कटआउट में 10 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा और इंटरनल डिस्प्ले में 4 मेगापिक्सल कैमरा शामिल होगा।

इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर होगा। इसमें 12GB RAM और 512GB स्टोरेज दी जाएगी। इस स्मार्टफोन में 25W चार्जिंग स्पीड के साथ 4,400mAh की बैटरी है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy Z Fold 6 में 8K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट के साथ f/1.8 अपर्चर और OIS सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 3x जूम के साथ 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा होगा। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में यूएसबी 3.2 जेन 1 टाइप-सी पोर्ट, वाई-फाई6, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी, यूडब्ल्यूबी और 5जी शामिल होंगे।


Advertisement
Samsung Galaxy Z Flip 6 Specifications


Samsung Galaxy Z Flip 6 में 6.7 इंच की डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले होगी, जिसका रेजॉल्यूशन 2640 x 1080 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। इसमें 720 x 748 रेजॉल्यूशन वाली 3.4 इंच की कवर डिस्प्ले मिलेगी। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर होगा। इसमें 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शन है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा है। वहीं फ्रंट में 10 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा शामिल है। यह 4K 60 FPS, 1080P 60 FPS पर वीडियो रिकॉर्डिंग और 1080P 120 या 240 FPS पर स्लो स्पीड का सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 6ई, ब्लूटूथ 5.3 और यूएसबी 3.2 जेन 1.4o शामिल हैं।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  4. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  7. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  3. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  4. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  7. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  8. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  9. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.