Samsung के अपकमिंग 'किफायती' फ्लिप फोन में मिलेगा Galaxy S24 सीरीज का दमदार प्रोसेसर!

नया दावा पिछली रिपोर्टों के खिलाफ बात करता है, जिसमें सुझाव दिया गया था कि कथित स्मार्टफोन में लागत को कम रखने के लिए इसे टोन-डाउन इंटर्नल के साथ पेश किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by शौर्य तोमर, Edited by गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 नवंबर 2024 22:26 IST
ख़ास बातें
  • Z Flip सीरीज के किफायती ऑप्शन के रूप में दस्तक दे सकता है एक FE मॉडल
  • Samsung Galaxy Z Flip FE में कम कीमत के बावजूद मिल सकता है फ्लैगशिप SoC
  • वर्तमान में Samsung Galaxy S24 सीरीज में मिलता है Exynos 2400 चिपसेट

Samsung Galaxy Z Flip 6 (ऊपर तस्वीर में) कंपनी का लेटेस्ट फ्लिप फोन है

Samsung Galaxy Z Flip FE के अगले साल लॉन्च होने की अफवाह है, जो Galaxy Z Flip सीरीज के किफायती ऑप्शन के रूप में दस्तक दे सकता है। कुछ लीक्स का कहना है कि किफायती होने के नाते मुख्य Z Flip 6 फोन की तुलना में इसमें कुछ कटौती की जा सकती हैं। हालांकि, अब एक टिपस्टर ने खुलासा किया है कि कथित स्मार्टफोन को Galaxy S24 सीरीज के समान Exynos प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। सैमसंग की इस मौजूदा फ्लैगशिप सीरीज में कंपनी द्वारा डेवलप फ्लैगशिप चिपसेट दिया गया है।

X पर एक पोस्ट में, टिपस्टर @Jukanlosreve ने दावा किया है कि कथित Samsung Galaxy Z Flip FE में एक फ्लैगशिप प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसा कहा गया है कि इसमें Exynos 2400 चिपसेट मिलेगा, जो वर्तमान में भारत सहित चुनिंदा क्षेत्रों में Galaxy S24 और Galaxy S24 Plus को पावर देता है। 

नया दावा पिछली रिपोर्टों के खिलाफ बात करता है, जिसमें सुझाव दिया गया था कि कथित स्मार्टफोन में लागत को कम रखने के लिए इसे टोन-डाउन इंटर्नल के साथ पेश किया जा सकता है। ऐसा अनुमान है कि यह 2025 में Galaxy Z Flip सीरीज के क्लैमशेल-स्टाइल फोल्डेबल मॉडल के अधिक किफायती वेरिएंट के रूप में बाजार में आएगा।     

Samsung के अनुसार, वह "कुछ बाधाओं को कम करने के तरीके तलाश रहा है ताकि अधिक से अधिक ग्राहक फोल्डेबल डिवाइस का अनुभव कर सकें"। ऐसे में Galaxy Z Flip और Z Fold स्मार्टफोन्स के अधिक किफायती वेरिएंट के डेवलपमेंट के बारे में अफवाहें कुछ हद तक सच हो सकती हैं।
Advertisement

इतना ही नहीं, टिपस्टर यह भी सुझाव देता है कि Galaxy Z Flip 7 को Exynos 2500 चिपसेट मिल सकता है। सैमसंग का वर्तमान फ्लैगशिप फोल्डेबल स्मार्टफोन लाइनअप Snapdragon 8 Gen 3 SoC पर काम करता है। इससे पता चलता है कि दक्षिण कोरियाई कंपनी कुछ क्षेत्रों में Qualcomm से अपने इन-हाउस फैब्रिकेटेड चिपसेट में बदलाव कर सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Shaurya Tomer is a Sub Editor at Gadgets 360 with 2 years of experience across a ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.