Samsung Galaxy Z Flip 6 का स्पेशल Doraemon एडिशन हुआ लॉन्च, जानें क्या है इसमें खास

Samsung अपने हाल ही में रिलीज हुए फ्लिप फोन Galaxy Z Flip 6 का एक लिमिटिड एडिशन लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 जुलाई 2024 09:22 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy Z Flip 6 Doraemon edition का कलर लाइट ब्लू है।
  • यह लगभग डोरेमॉन एनिम कैरेक्टर के रंग जैसा ही लगता है।
  • फोन में पहले से ही स्पेशल डोरेमॉन थीम लोड होकर आती है।

Samsung ने हाल ही में रिलीज हुए फ्लिप फोन Galaxy Z Flip 6 का लिमिटिड एडिशन लॉन्च किया है।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने अपने हाल ही में रिलीज हुए फ्लिप फोन Galaxy Z Flip 6 का एक लिमिटिड एडिशन लॉन्च किया है। कंपनी ने हॉन्ग कॉन्ग में फोन का Doraemon एडिशन उतारा है। वजह है कि कंपनी ने 100% DORAEMON & FRIENDS एग्जिबिशन को सेलिब्रेट करने के लिए यह लिमिटिड एडिशन उतारा है। एडिशन में सिर्फ 800 हैंडसेट ही रिलीज किए जाएंगे। ताकि डोरेमॉन के फैंस इस हैंडसेट को भी अपने कलेक्शन के रूप में संजोकर रख सकें। पॉपुलर एनिम सीरीज पर लॉन्च हुआ यह फोन स्पेसिफिकेशंस के मामले में कोई बदलाव नहीं लेकर आता है। 

Galaxy Z Flip 6 Doraemon edition का कलर लाइट ब्लू है। यह लगभग डोरेमॉन एनिम कैरेक्टर के रंग जैसा ही लगता है। फोन में पहले से ही स्पेशल डोरेमॉन थीम लोड होकर आती है। इस थीम में खास बूट एनिमेशन, लॉक स्क्रीन, होम स्क्रीन, और यहां तक कि कस्टमाइज्ड ऐप आइकन भी दिए गए हैं। इसके अलावा फोन के साथ एक डोरेमॉन थीम वाला फोन स्टैंड भी आता है जिसमें मेग्नेटिक डिजाइन है और यह फोन सेफ तरीके से होल्ड करने में मदद करता है। फोन कंपनी की हॉन्गकॉन्ग वेबसाइट पर लिस्टेड है।
Advertisement

Samsung Galaxy Z Flip 6 का यह स्पेशल एडिशन समान स्पेसिफिकेशंस कैरी करता है। फोन One UI 6.1.1 पर चलता है। यह डुअल-सिम कनेक्टिविटी के साथ आता है। फोन में 12GB रैम और 512GB तक स्टोरेज है। Galaxy Z Flip 6 की कवर स्क्रीन 3.4 इंच (720x748 पिक्सल) सुपर AMOLED स्क्रीन है जिसमें 60Hz रिफ्रेश रेट और 306ppi पिक्सल डेंसिटी है। अंदर की तरफ, इसमें 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,640 पिक्सल) डायनामिक AMOLED 2X इन्फिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 1Hz और 120Hz के बीच है। 

बाहर की तरफ, गैलेक्सी Z फ्लिप 6 डुअल पिक्सल ऑटोफोकस, OIS और f/1.8 अपर्चर के साथ 50-मेगापिक्सल के वाइड एंगल कैमरे के साथ-साथ f/2.2 अपर्चर के साथ 12-मेगापिक्सल के अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरे से लैस है। इंटरनल डिस्प्ले पर, Galaxy Z Flip 6 में f/2.2 अपर्चर के साथ 10-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
Advertisement

Galaxy Z Flip 6 में 4,000mAh की बैटरी है। हैंडसेट में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है और धूल और पानी से बचाव के लिए IP48 रेटिंग है। कंपनी के मुताबिक, फोल्ड होने पर इसका माप 85.1x71.9x14.9 mm, खुलने पर 165.1x71.9x6.9 mm और वजन 187 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Base 12GB RAM
  • Improved primary camera
  • Useful AI features
  • 7 years of software support
  • Bad
  • Expensive
  • Cover screen still has limited controls
  • Average battery life
  • Wired charging is still locked at 25W
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Cover Display

3.40 इंच

Cover Resolution

720x748 पिक्सल

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2640 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  2. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  3. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  4. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  9. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  10. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.