Samsung के फ्लिप फोन की गिरी कीमत, मिल रहा 60 हजार से भी ज्यादा सस्ता

अमेजन पर Samsung Galaxy Z Flip 5 5G भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध हो रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 जून 2026 10:51 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Z Flip 5 5G में 6.7 इंच की AMOLED 2X इनर डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy Z Flip 5 5G में 12 मेगापिक्सल कैमरा है।
  • Samsung Galaxy Z Flip 5 5G में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है।

Samsung Galaxy Z Flip 5 5G में 6.7 इंच की AMOLED 2X इनर डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung

अगर 60 हजार रुपये से कम बजट में सैमसंग का फ्लिप स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। जी हां अमेजन पर Samsung Galaxy Z Flip 5 5G भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध हो रहा है। ग्राहक सीधे तौर पर कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर का लाभ ले सकते हैं। यहां हम आपको Samsung Galaxy Z Flip 5 5G पर मिलने वाले डिस्काउंट से लेकर प्रभावी कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Samsung Galaxy Z Flip 5 5G Price & Offers

Samsung Galaxy Z Flip 5 5G का 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर 59,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 1,799 रुपये कैशबैक मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 58,200 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देने पर 39,000 रुपये कीमत में कटौती हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। यह फ्लिप फोन जुलाई 2023 में 99,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, जिस हिसाब से करीबन 41,799 रुपये सस्ता मिल रहा है। 

Advertisement

Samsung Galaxy Z Flip 5 5G Specifications

Samsung Galaxy Z Flip 5 5G में 6.7 इंच की फुल एचडी+ डायनामिक AMOLED 2X इनफिनिटी फ्लेक्स इनर डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,640 पिक्सल, 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 22:9 आस्पेक्ट रेशियो है। वहीं 720x748 पिक्सल रेजॉल्यूशन के साथ 3.4 इंच की सुपर AMOLED फोल्डर शेप कवर डिस्प्ले है, जिसका 60Hz रिफ्रेश रेट और 306ppi पिक्सल डेंसिटी है। इस फोन में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। Galaxy Z Flip 5 एंड्रॉयड पर बेस्ड OneUI 5.1.1 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy Z Flip 5 के रियर में f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड प्राइमरी कैमरा और f/1.8 अपर्चर के साथ और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 12 मेगापिक्सल वाइड एंगल कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6e, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल हैं। इस फोन में IPX8 रेटिंग दी गई है।

Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vibrant displays, folding display is durable
  • Compact design when folded
  • Top-tier performance
  • Fast wireless charging for a foldable
  • Water-resistant design
  • Good quality primary camera
  • Bad
  • Cover screen functionality is limited
  • Battery barely lasts a day
  • Relatively slow wired charging
  • No macro camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

3700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  3. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
#ताज़ा ख़बरें
  1. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  2. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  3. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  4. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  5. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  6. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  7. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  10. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.