सैमसंग गैलेक्सी एक्सकवर 3 वैल्यू एडिशन रग्ड स्मार्टफोन ऑनलाइन उपलब्ध

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2016 10:20 IST
सैमसंग ने पिछले साल रग्ड स्मार्टफोन रेंज के लिए एक्सकवर-सीरीज पेश की थी। इस सीरीज में सबसे पहले एक्सकवर 3 स्मार्टफोन लॉन्च हुआ था। अब सैमसंग ने इस स्मार्टफोन को एक बार फिर नए अंदाज़ में 'वैल्यू एडिशन' नाम के साथ पेश किया है।

सैमसंग गैलेक्सी एक्सकवर 3 वैल्यू एडिशन नीदरलैंड में एक थर्ड-पार्टी ऑनलाइन रिटेलर द्वारा 228 यूरो (करीब 17,700 रुपये) में बेचा जा रहा है। हालांकि सैमसंग ने अभी तक आधिकारिक तौर पर हैंडसेट को पेश नहीं किया है इसलिए इसकी कीमत में लॉन्च के समय पर्क हो सकता है।
Advertisement

नया रग्ड स्मार्टफोन गैलेक्सी एक्सकवर 3 वेल्यू एडिशन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो के साथ चलेगा। जबकि इसके ओरिजिनल वेरिएंट में एंड्रॉयड 4.4 किटकैट ओएस था। नए वेल्यू एडिशन के बाकी सभी स्पेसिफिकेशन लगभग ओरिजिनल एक्सकवर 3 की तरह ही हैं।

सैमसंग गैलेक्सी एक्सकवर 3 वैल्यू एडिशन की सबसे अहम खासियत इसमें यूएस एमआईएल-एसटीडी 810जी का होना है जिससे यह तापमान, उमस, बारिश और मौसम की बाकी स्थितियों के बारे में बताता है। इसके अलावा यह आईपी67 सर्टिफिकेशन के साथ डस्टप्रूफ (धूल से सुरक्षित), शॉक-एंड वाटर रेजिस्टेंट भी है। 30 मिनट तक 1 मीटर गहरे पानी में रहने पर भी फोन को की नुकसान नहीं पहुंचेगा।
Advertisement
 

दूसरे गैलेक्सी स्मार्टफोन की तरह ही सैमसंग गैलेक्सी एक्सकवर 3 वैल्यू एडिशन में एक फिजिकल होम बटन, मल्टी टास्किंग बटन और बैक बटन है। इसके साथ ही यह 'एक्सकवर की' के साथ आता है जिससे कैमला ऐप खोलने पर डबल टैप के साथ ही फ्लैशलाइट ऑन हो जाती है।
Advertisement

बात करें स्पेसिफिकेशन की, तो नए गैलेक्सी एक्सकवर3 वैल्यू एडिशन में (480x800 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 4.5 इंच का डब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले है जो फोन की कीमत को देखते हुए थोड़ा कम आंकी जा सकती है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला क्वाड-कोर प्रोसेसर और 1.5 जीबी रैम है। 8 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। फोन में अंडरवाटर शूटिंग मोड के साथ 5 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।

यह हैंडसेट 4जी एलटीई, जीपीएस, ब्लूटूथ, वाई-फाई और माइक्रो-यूएसबी जैसे कनेक्टिविटी फीचर के साथ आता है। फोन का डाइमेंशन 132x70.1x10 मिलीमीटर और वजन 154 ग्राम है। फोन में 2000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Mobiles, Samsung, Samsung Galaxy Xcover 3 Value Edition, S
Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  3. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  2. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  3. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  5. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  6. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  7. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  8. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  9. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  10. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.