Samsung Galaxy S26 सीरीज हो रही 25 फरवरी को लॉन्च, जानें क्या कर सकते हैं उम्मीद

Samsung अपना 2026 का पहला Galaxy Unpacked इवेंट 25 फरवरी को आयोजित करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 फरवरी 2026 09:12 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S26 Ultra के रियर में 200MP का प्राइमरी कैमरा होगा।
  • Samsung Galaxy S26 Plus के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
  • Samsung Galaxy S26 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G में 200 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Samsung

Samsung अपना 2026 का पहला Galaxy Unpacked इवेंट 25 फरवरी को आयोजित करने वाला है। इस आगामी इवेंट में कंपनी अपनी Galaxy S26 सीरीज लॉन्च कर सकती है, जिसमें Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra शामिल होंगे। कोरियन कंपनी ने इस इवेंट के लिए अपने नेक्स्ट जेन फ्लैगशिप डिवाइस गैलेक्सी S26 सीरीज के बारे में बताना पहले से ही शुरू कर दिया है। यहां हम आपको लॉन्च से पहले Galaxy S26 सीरीज के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Galaxy Unpacked इवेंट कब होगा शुरू

सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 25 फरवरी, 2026 को भारतीय समयानुसार रात 11:30 बजे शुरू होगा। इस इवेंट में प्री-रिजर्व करने वालों को 2,699 रुपये का वाउचर मिलेगा। आज रजिस्टर्ड करने वालों को डेली 5,000 रुपये के वाउचर जीतने का मौका मिलेगा।

Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत

Samsung Galaxy S26 की कीमत के बारे में आधिकारिक तौर पर अभी कुछ सामने नहीं आया है। हालांकि, ऐसी संभावना है कि कोरियन टेक दिग्गज Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत पिछली सीरीज जैसी ही रख सकता है। आपको बता दें कि Galaxy 25 Ultra भारत में 1,29,999 रुपये, Galaxy S25 भारत में 99,999 रुपये और Galaxy S25 भारत में 80,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

Advertisement

Samsung Galaxy S26 सीरीज में क्या होगा खास

Samsung Galaxy S26 में 6.3 इंच की डिस्प्ले, Galaxy S26 Plus में 6.7 इंच की डिस्प्ले और Galaxy S26 Ultra में 6.9 इंच की डिस्प्ले मिल सकती है। इन तीनों ही फोन में बेहतर एफिशिएंसी और बेहतर विजिबिलिटी के लिए सैमसंग का नया M14 AMOLED पैनल उपयोग होने की उम्मीद है। Samsung Galaxy S26 सीरीज में रीजन के आधार पर Exynos 2600 चिपसेट या क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर में से किसी एक का उपयोग किया जाएगा। Galaxy S26 Ultra में 5,000mAh की बैटरी मिलेगी जो कि 60W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। Galaxy S26 में 4,300mAh की बैटरी दी जाएगी और Galaxy S26 Plus में 4,900mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है।

वहीं कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy S26 Ultra के रियर में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा, 10 मेगापिक्सल का 3x टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का 5x पेरिस्कोप कैमरा होगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। Galaxy S26 और S26 Plus के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड और 10 मेगापिक्सल का 3x टेलीफोटो कैमरा मिलने की उम्मीद है। सैमसंग इमेज प्रोसेसिंग में सुधार करके स्किन कलर को और ज्यादा सटीक बनाने की कोशिश कर सकता है।

Advertisement

Samsung Galaxy S26 सीरीज में रीजन के आधार पर Exynos 2600 चिपसेट या क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर में से किसी एक का उपयोग किया जाएगा। Galaxy S26 Ultra में 5,000mAh की बैटरी मिलेगी जो कि 60W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। Galaxy S26 में 4,300mAh की बैटरी दी जाएगी और Galaxy S26 Plus में 4,900mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.