Samsung Galaxy S9, Galaxy S9+ की तस्वीर लीक, कैमरे को लेकर मिली अहम जानकारी

जाने-माने टिप्सटर इवान ब्लास ने ट्विटर पर 'खुलासा' किया कि गैलेक्सी एस9 और एस9 प्लस नए लाइलैक पर्पल वेरिएंट में आ रहे हैं। बता दें कि सैमसंग की एस सीरीज़ का कोई भी हैंडसेट अब तक इस रंग विकल्प के साथ नहीं देखा गया है। ब्लास का दावा है कि कुछ लिमिटेड एडिशन के अलावा फोन में मिडनाइट ब्लैक, टाइटैनियम ग्रे और कोरल ब्लू वेरिएंट रंग के विकल्प भी दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 6 फरवरी 2018 12:50 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy S9 और Galaxy S9+ से इसी महीने उठने जा रहा है पर्दा
  • लगातार एक के बाद एक जानकारियां हो रहीं लीक
  • अब रंग और नए कैमरे को लेकर हुआ 'खुलासा'
इसी महीने आयोजित होने वाले एमडब्ल्यूसी 2018 में Samsung Galaxy S9 और Galaxy S9+ से पर्दा उठने जा रहा है। लॉन्च से पहले इन हैंडसेट को लेकर तमाम तस्वीरें और जानकारियां लगातार लीक हो रही हैं और नए-नए डिवेलपमेंट देखने को मिल रहे हैं। अब एक नई तस्वीर लीक हुई है, जिसमें सैमसंग गैलेक्सी एस9 सीरीज़ को नए लाइलैक पर्पल रंग वेरिएंट में दिखाया गया है। एक अलग जानकारी में यह भी कहा गया है कि नया गैलेक्सी एस9 प्लस सोनी के IMX345 कैमरा सेंसर के साथ आ रहा है। यह कैमरा कंपनी ने बाज़ार में अभी तक लॉन्च नहीं किया है और संभवत: अपने फ्लैगशिप फोन के साथ उतारने जा रही है।

जाने-माने टिप्सटर इवान ब्लास ने ट्विटर पर 'खुलासा' किया कि गैलेक्सी एस9 और एस9 प्लस नए लाइलैक पर्पल वेरिएंट में आ रहे हैं। बता दें कि सैमसंग की एस सीरीज़ का कोई भी हैंडसेट अब तक इस रंग विकल्प के साथ नहीं देखा गया है। ब्लास का दावा है कि कुछ लिमिटेड एडिशन के अलावा फोन में मिडनाइट ब्लैक, टाइटैनियम ग्रे और कोरल ब्लू वेरिएंट रंग के विकल्प भी दिए जाएंगे।

लीक हुई जानकारी के मुताबिक, नए गैलेक्सी एस 9 में सिंगल कैमरा सेटअप देखा गया है। वहीं, गैलेक्सी एस9 प्लस में डुअल कैमरा होने की खबरें हैं। इसके अलावा फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर को वर्टिकल प्लेसमेंट दिया गया है। ट्विटर यूज़र @MMDDJ का मानना है कि गैलेक्सी एस9 प्लस में सोनी का IMX345 कैमरा सेंसर दिया गया है। दिलचस्प बात ये है कि सोनी ने अभी तक इस सेंसर को बाज़ार में नहीं उतारा है। संभव है कि नया सेंसर, नए फ्लैगशिप फोन के साथ लॉन्च हो।

ट्वीट में ज़िक्र है कि IMX345 कैमरा 12 मेगापिक्सल और एफ/1.4 अपर्चर से लैस होगा। वहीं, गैलेक्सी एस9 के एक रिटेल बॉक्स के आधार पर कहा जा रहा है कि कैमरा एफ/1.5 से एफ/2.4 अपर्चर से लैस होगा। संभावना है कि दोनों ही नए फोन सैमसंग एक्सपीरियंस 9 पर आधारित होंगे और एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलेंगे। यूएस और चीनी बाज़ार में ये फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 एसओसी चिपसेट के साथ आएंगे, वहीं भारत समेत अन्य अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में ये सैमसंग एक्सीनोटस 9810 एसओसी चिपसेट पर काम करेंगे। हमें उम्मीद है कि दोनों ही नए हैंडसेट का स्क्रीन साइज़ और बैटरी क्षमता कंपनी की पिछली गैलेक्सी एस8 रेंज से मेल खाएगी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality and compact design
  • Stereo speakers
  • Good battery life
  • Snappy all-round performance
  • Very good rear camera
  • Vivid HDR display
  • Bad
  • Intelligent Scan feels clunky
  • Attracts fingerprints easily
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.80 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9810

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2960 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality
  • Stereo speakers
  • Good battery life
  • Snappy all-round performance
  • Very good rear cameras
  • Vivid HDR display
  • Bad
  • Intelligent Scan feels clunky
  • Attracts fingerprints easily
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9810

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2960 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  7. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  8. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  9. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  10. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.