सैमसंग गैलेक्सी एस8 में दिया जा सकता है विंडोज़ 10 की तरह कॉन्टिनम फ़ीचर

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 जनवरी 2017 16:59 IST
सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 विवाद के बाद कंपनी अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस8 के साथ अपनी छवि को वापस सुधारना चाहती है। सैमसंग गैलेक्सी एस8 के बारे में पहले ही लीक में कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं। अब एक ताजा लीक से संकेत मिलते हैं कि सैमसंग गैलेक्सी एस8 में विंडोज़ 10 मोबाइल डिवाइस वाला लोकप्रिय कॉन्टिनम फ़ीचर दिया जा सकता है।

ऑल अबाउट विंडोज़ फोन की रिपोर्ट मे कहा गया है कि सैमसंग एक कॉन्टिनम जैसे फ़ीचर पर काम कर रही है। और गैलेक्सी एस8 में यह फ़ीचर दिया जा सकता है। इसका मतलब है कि आप अपने डिवाइस को मॉनिटर, कीबोर्ड और माउस को ब्लूटूथ के जरिए कनेक्ट कर स्मार्टफोन को अपने पीसी पर भी इस्तेमाल कर पाएंगे। लीक तस्वीर में मल्टी विंडो सपोर्ट भी देखा जा सकता है और इस फ़ीचर को सैमसंग डेस्कटॉप एक्सपीरिएंस नाम दिए जाने की उम्मीद है। हमारी सलाह है कि लीक व ख़बरों पर आधारित इन जानकारियों पर पूरी तरह भरोसा ना करें।
Advertisement

इस स्मार्टफोन के 5 इंच और 6 इंच के दो डिस्प्ले साइज़ में आने का पता चला है। सैमसंग गैलेक्सी एस8 में एक प्रेशर सेंसिटिव डिस्प्ले होगा और इसमें फिज़िकल बटन नहीं दिया जाएगा। फिंगरप्रिंट सेंसर को स्मार्टफोन के रियर पर दिया जा सकता है। हालांकि, इस फोन में ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिए जाने की भी उम्मीद है।

हर बार की तरह, सैमसंग बाजार के हिसाब से अलग-अलग देशों में स्नैपड्रैगन 835 और एक्सीनॉस 8895 प्रोसेसर वाले वेरिएंट लॉन्च कर सकती है। इन दोनों ही सैमसंग गैलेक्सी एस8 में माली-जी71 जीपीयू होने का पता चला है। इसमें एलपीडीडीआर4 रैम, यूएफएस 2.1 स्टोरेज, 4के स्क्रीन और कैट.16 एलटीई दिया जा सकता है। इस डिवाइस के अप्रैल से पहले लॉन्च होने की उम्मीद नहीं है और नए फोन की कीमत गैलेक्सी एस7 से थोड़ी ज्यादा हो सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  3. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  4. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  5. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भारः NPCI
  6. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  7. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  8. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  10. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.