सैमसंग गैलेक्सी एस8 के लॉन्च में हो सकती है देरी: रिपोर्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 दिसंबर 2016 12:51 IST
इसमें दो राय नहीं है कि गैलेक्सी नोट7 के विवाद और फोन के बंद होने के बाद सैमसंग का ध्यान अब अपने आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर है। अब, सैमसंग के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन के बारे में नई जानकारियां सामने आई हैं। इस फोन को गैलेक्सी एस8 कहा जा रहा है। ख़बर है कि गैलेक्सी एस8 के लॉन्च को आगे बढ़ा दिया गया है और ऐसा करने के पीछे सैमसंग का उद्देश्य एस8 को बाजार में उपलब्ध कराने से पहले ग्राहकों का भरोसा फिर से जीतना है। इससे पहले, ख़बर आई थी कि सैमसंग गैलेक्सी एस8 फ्लैगशिप स्मार्टफोन को 26 फरवरी को बार्सिलोना में एमडब्ल्यूसी 2017 इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। दूसरी रिपोर्ट में इस फोन की कीमत व फ़ीचर का खुलासा हुआ है।

एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि सैमसंग अप्रैल में या उससे पहले एक इवेंट आयोजित करेगी। दक्षिण कोरियाई कंपनी ग्राहकों का भरोसा जीतने के लिए कई बाहरी एजेंसी के साथ काम कर रही है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि बाहरी एजेंसियों से गैलेक्सी एस8 के लॉन्च से पहले उनकी योजनाओं को पेश करने को कहा गया है।
Advertisement

इसके अलावा एक अलग रिपोर्ट में दावा किया है कि सैमसंग गैलेक्सी एस8 की कीमत गैलेक्सी एस7 सीरीज़ से ज्यादा होगी। द कोरियन ने एक वित्तीय फर्म गोल्डमैन सैच के हवाले से ख़बर दी है जिसमें कहा गया है कि गैलेक्सी एस8 की कीमत पिछले एस7 सीरीज़ की तुलना में 15 से 20 प्रतिशत ज्यादा होगी। वित्तीय फर्म के मुताबिक, कीमतों में बढ़ोत्तरी कच्चे मटेरियल के मूल्य के चलते होगी।

एक और रिपोर्ट में कहा गया है कि सैमसंग इस फोन में रियर पर एक फिंगरप्रिंट स्कैनर दे सकती है। हाल ही में कई ख़बरों के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी एस8 में एक ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर दे सकती है। हालांकि इस रिपोर्ट में उस रिपोर्ट का खंडन किया गया है जिसमें सैमसंग के होम बटन को खत्म करने की ख़बरें थी और इस रिपोर्ट के अनुसार, फोन में होम बटन दिया जाएगा लेकिन इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं होगा।
Advertisement

इसके अलावा ऐसी भी रिपोर्ट हैं कि सैमसंग भी उन कंपनियों में शामिल हो सकती है जिनके स्मार्टफोन में 3.5 एमएम ऑडियो जैक नहीं होगा। इससे पहले एक रिपोर्ट में दावा किया कि सैमसंग गैलेक्सी एस8 सिर्फ एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आएगा और इसमें 3.5 एमएम हेडफोन-टू-यूएसबी टाइप-सी अडेप्टर होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.