Samsung Galaxy S8+ का 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट हुआ और सस्ता

महीने भर पहले की बात है जब दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S8+ की कीमत में 4,000 रुपये की कटौती की थी। अब यह स्मार्टफोन और सस्ता हो गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 अगस्त 2017 11:17 IST
ख़ास बातें
  • पहले भी Galaxy S8+ की कीमत में 4,000 रुपये की कटौती हुई थी
  • इस बार कटौती 5,000 रुपये की गई है
  • यह फोन 65,900 रुपये में बेचा जा रहा है
महीने भर पहले की बात है जब दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S8+ की कीमत में 4,000 रुपये की कटौती की थी। अब यह स्मार्टफोन और सस्ता हो गया है। इस बार कटौती 5,000 रुपये की गई है। बता दें कि कटौती सैमसंग गैलेक्सी एस8+ के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट में की गई है। सैमसंग की अपनी ई-कॉमर्स साइट पर यह फोन 65,900 रुपये में बेचा जा रहा है। यह हैंडसेट मिडनाइट ब्लैक वेरिएंट में ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर भी इसी कीमत में उपलब्ध है। हालांकि, यह अभी आउट ऑफ स्टॉक है।

याद रहे कि सैमसंग गैलेक्सी एस8+ के 6 जीबी रैम वेरिएंट को सबसे पहले 74,900 रुपये में उपलब्ध कराया गया था। मज़ेदार बात यह है कि फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट अभी 64,900 रुपये में बिक रहा है। इसका मतलब है कि ग्राहक मात्र 1,000 रुपये ज़्यादा खर्चकर ज़्यादा रैम और स्टोरेज वाले वेरिएंट को अपना बना सकते हैं।
 

भारत में सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ के एक्सीनॉस 8895 चिपसेट वाले मॉडल को लॉन्च किया गया था। याद रहे कि ग्लोबल मार्केट वाले वेरिएंट लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ आते हैं। गैलेक्सी एस8+ में हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट है और ज़रूरत पड़ने पर आप 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को इस्तेमाल कर सकेंगे। सैमसंग गैलेक्सी एस8+ वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। गैलेक्सी एस8+ में 3500 एमएएच की बैटरी है। गैलेक्सी एस8+ का डाइमेंशन 159.5x73.4x8.1 मिलीमीटर है और वज़न 173 ग्राम।

(स्मार्टफोन की दुनिया के वीडियो देखने के लिए गैजेट्स 360 के यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें)
Advertisement

Samsung Galaxy S8+ के कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी (2.4 गीगाहर्ट्ज़, 5 गीगाहर्ट्ज़), ब्लूटूथ वी5.0, यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी और जीपीएस शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, बैरोमीटर, जायरोस्कोप, हार्ट रेट सेंसर, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैंडसेट का हिस्सा हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Gorgeous looks and excellent construction quality
  • Brilliant displays
  • Phenomenal camera quality
  • Class-leading performance
  • Bad
  • No flat screen option
  • Nearly unusable fingerprint reader
  • Software stuffed with unnecessary features
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 8895

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2960 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.