सैमसंग गैलेक्सी एस7 नहीं होगा सीईएस 2016 में लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2015 10:57 IST
सीईएस 2016 ट्रेड शो में सैमसंग ने अपने कार्यक्रम का जो विस्तृत ब्योरा दिया है, उसके आधार पर कहा जा सकता है कि इवेंट में सैमसंग गैलेक्सी एस7 को लॉन्च किए जाने की संभावना बेहद ही कम है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सैमसंग अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन को अगले साल की शुरुआत में लॉन्च करेगी। लेकिन अब नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गैलेक्सी एस7 को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2016 में लॉन्च किया जाएगा, जैसा कि गैलेक्सी एस6 और गैलेक्सी एस6 एज के साथ देखने को मिला था।

सैमसंग ने गुरुवार को सीईएस 2016 में अपने कार्यक्रम की घोषणा की। इसमें टीवी और होम अप्लियांसेज को लेकर किए गए तकनीकी विकास का ज़िक्र था। सैमसंग के प्रेस पोर्टल पर कहा गया है, ''सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स इस बार फिर सीईएस की शुरुआत बड़े प्रेस कॉन्फ्रेंस से करेगी। इसमें टीवी और होम अप्लियांसेज की दुनिया में किए गए तकनीकी विकास के बारे में बताया जाएगा।'' गौर करने वाली बात है कि कंपनी द्वारा इस हैंडसेट को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2016 से पहले लॉन्च करने की संभावनाओं को खारिज नहीं किया गया है।

भरोसेमंद टिप्सटर इवान ब्लास (@evleaks) ने दावा किया था कि सैमसंग अगले साल की शुरुआत में गैलेक्सी एस7 स्मार्टफोन के चार वेरिएंट लॉन्च करेगी।

ब्लास ने एक तस्वीर ट्वीट की है जिसमें 4 संभावित गैलेक्सी फोन नज़र आ रहे हैं। इन्हें सैमसंग गैलेक्सी एस7, गैलेक्सी एस7 प्लस, गैलेक्सी एस7 एज और गैलेक्सी एस7 एज प्लस के नाम से जाना जाएगा। अभी तक गैलेक्सी एस7 के बाकी वेरिएंट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं उपलब्ध है। हम एज फोन में डुअल-एज डिस्प्ले होने की उम्मीद कर सकते हैं और गैलेक्सी एस7, गैलेक्सी एस7 प्लस का अपग्रेडेड वर्ज़न होगा।  
Advertisement

दूसरी तरफ, वाल स्ट्रीट जरनल की रिपोर्ट में कहा गया है कि सैमसंग का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन प्रेशर-सेंसेटिव स्क्रीन के साथ आएगा। इस तकनीक का इस्तेमाल आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस में किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.