सैमसंग गैलेक्सी एस7, गैलेक्सी एस7 एज की तस्वीरें पहली बार लीक

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 फरवरी 2016 12:37 IST
सैमसंग के एमडब्ल्यूसी 2016 इवेंट से पहले कंपनी के बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज की वास्तविक तस्वीरें पहली बार सार्वजनिक हुई हैं। इसके बारे में अन्य जानकारियां भी सामने आई हैं जिसमें कीमत भी शामिल हैं।

वियतनाम की वेबसाइट रिव्यूडाओ द्वारा साझा की गई तस्वीर में सैमसंग गैलेक्सी एस7 का 32 जीबी वेरिएंट नज़र आ रहा है। यह कर्व्ड ग्लास बैक पैनल के साथ आएगा। कैमरे वाला बंप इसमें भी है, हालांकि गैलेक्सी एस6 की तुलना में उभार थोड़ा कम है। किनारों पर मेटल फ्रेम भी दिख रहा है।
Advertisement

जानकारी दी गई है कि गैलेक्सी एस7 का एक्सीनॉस 8890 वर्ज़न  क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट वाले वेरिएंट से 15 फीसदी ज्यादा पावरफुल होगा। यह हैंडसेट वाटर रेसिस्टेंट होगा। इसकी बैटरी 30 मिनट में 0 से 80 फीसदी चार्ज़ हो जाएगी। वेबसाइट ने जानकारी दी है कि यह 12 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ आएगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, गैलेक्सी एस7 की कीमत 16.49 मिलियन वियतनामी डॉन्ग (करीब 50,500 रुपये) होगी और गैलेक्सी एस7 एज की 19.9 मिलियन वियतनामी डॉन्ग (करीब 61,000 रुपये)। वेबसाइट ने दावा किया है कि हैंडसेट 18 मार्च को मार्केट में उपलब्ध होंगे।
Advertisement
 

वहीं, एक अलग रिपोर्ट में सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज की तस्वीर साझा की गई है। इससे स्मार्टफोन में कर्व्ड डिस्प्ले होने की पुष्टि हुई है। डिस्प्ले में अंतूतू बेंचमार्क रिजल्ट नज़र आ रहे हैं।
Advertisement

सैमसंग द्वारा पिछले हफ्ते दी गई नई ट्रेडमार्क अर्जी से पता चला है कि गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज में ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले नाम का फ़ीचर है। ऐसा ही दावा जनवरी में आई एक रिपोर्ट में किया गया था। हालांकि, सैमसंग ने अभी इस फ़ीचर के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.