Samsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च होते ही S25 Ultra हुआ सस्ता! नई कीमत लीक

Samsung ने Galaxy S26 लॉन्च के बाद Galaxy S25 Ultra की कीमतों में कटौती कर दी है। लीक के मुताबिक कुछ वेरिएंट्स पर 10,000 रुपये तक की कमी आई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 मार्च 2026 18:59 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy S25 Ultra की कीमत में 10,000 रुपये तक की कटौती की गई
  • नई कीमतें 20 मार्च 2026 से लागू बताई जा रही हैं
  • ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स पर और सस्ता मिल सकता है फोन

Galaxy S25 Ultra की कीमत में कटौती के बाद नई कीमतें सामने आईं

Samsung ने अपनी नई Galaxy S26 सीरीज लॉन्च करने के बाद पुराने फ्लैगशिप Galaxy S25 Ultra की कीमतों में कथित तौर पर कटौती कर दी है। आमतौर पर कंपनी नई S सीरीज के आने के बाद पिछले मॉडल्स की कीमत कम करती है, लेकिन इस बार मेमोरी कॉस्ट बढ़ने की वजह से ऐसी उम्मीद कम थी। इसके बावजूद Samsung ने यूजर्स को सरप्राइज देते हुए Galaxy S25 Ultra को कथित तौर पर सस्ता कर दिया है।

X पर टिप्स्टर संजू चौधरी ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें दावा किया गया है कि Samsung India ने रिटेलर्स को Galaxy S25 Ultra की नई कीमतों की जानकारी दी है। हालांकि यह आधिकारिक घोषणा नहीं है, इसलिए इसे फिलहाल लीक के तौर पर ही देखा जा रहा है।

रिटेलर कम्युनिकेशन प्रतीत होने वाली इस फोटो से पता चलता है कि Galaxy S25 Ultra के तीनों वेरिएंट्स की कीमत में कटौती की गई है। 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 1,29,999 रुपये से घटाकर 1,19,999 रुपये कर दी गई है, यानी इसमें 10,000 रुपये की बड़ी कटौती हुई है। वहीं 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 1,41,999 रुपये से घटकर 1,39,999 रुपये हो गई है। इसके अलावा 12GB + 1TB मॉडल अब 1,69,999 रुपये की जगह 1,65,999 रुपये में मिलेगा।

इसमें यह भी लिखा है कि नई कीमतें 20 मार्च 2026 से लागू होंगी। आमतौर पर Samsung के फोन ऑफलाइन और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर आधिकारिक कीमत से भी कम में मिलते हैं, ऐसे में उम्मीद है कि आने वाले दिनों में Galaxy S25 Ultra और सस्ते दाम पर भी उपलब्ध हो सकता है।

हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि कंपनी की तरफ से अभी तक इस प्राइस कट को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, इसलिए यूजर्स को खरीदारी से पहले कीमत की पुष्टि जरूर कर लेनी चाहिए।

Advertisement

बता दें कि Samsung Galaxy S26 Ultra के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,39,999 रुपये, 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,59,999 और 16GB+1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,89,999 रुपये है। Galaxy S26 Ultra ब्लैक, ब्लू, पर्पल और व्हाइट कलर में आता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung, Galaxy S25 Ultra, Price Drop, Smartphone, Tech News, India
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  3. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  7. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  10. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.