Samsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च होने के बाद 26K से ज्यादा गिरी Galaxy S25 Ultra की कीमत, देखें पूरा ऑफर

Samsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च होने के बाद Galaxy S25 Ultra की कीमत गिरी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 फरवरी 2026 08:55 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S25 Ultra में 6.9 इंच की Dynamic AMOLED 2X डिस्‍प्‍ले है।
  • Samsung Galaxy S25 Ultra में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Samsung Galaxy S25 Ultra में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Samsung Galaxy S25 Ultra में 6.9 इंच की Dynamic AMOLED 2X डिस्‍प्‍ले है।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने हाल ही में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च कर दिया है, जिसके बाद बीते साल का Samsung Galaxy S25 Ultra भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। अगर आप लेटेस्ट फ्लैगशिप के बजाय पिछले साल लॉन्च हए Galaxy S25 Ultra को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। फ्लिपकार्ट पर आपको कीमत में कटौती से लेकर, बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर का जबरदस्त लाभ मिल सकता है। आइए गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy S25 Ultra Price & Offers

Samsung Galaxy S25 Ultra का 12GB RAM/512GB स्टोरेज वेरिएंट 1,07,590 रुपये में लिस्टेड है, जबकि बीते साल 1,29,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 4000 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 1,03,590 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में 51,100 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की कंडीशन पर निर्भर करता है। यह फोन लॉन्च कीमत से 26,409 रुपये सस्ता मिल रहा है।

Advertisement

Samsung Galaxy S25 Ultra Specifications

Samsung Galaxy S25 Ultra में 6.9 इंच की Dynamic AMOLED 2X डिस्‍प्‍ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 1400x3120 पिक्‍सल, 120hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 2600 निट्स तक है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 पर काम करता है। Galaxy S25 Ultra में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy S25 Ultra के रियर में 2x इन सेंसर जूम और OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा, 5x ऑप्टिकल जूम और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम और OIS के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो Galaxy S25 Ultra की लंबाई 162.80 मिमी, चौड़ाई 77.60 मिमी, मोटाई 8.20 मिमी और वजन लगभग 218 ग्राम है।

Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • New design is for the better
  • Cameras deliver consistent performance
  • Good battery life
  • Excellent performance
  • Smooth UI
  • Bad
  • S-Pen is a downgrade
  • No Dolby Vision support
  • Low light camera performance is lacking
  • Slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1400x3120 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  4. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  8. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  9. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  10. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.