Samsung Galaxy S25 Slim की पहली झलक, स्लिम डिजाइन में ऐसा दिखा फोन का लुक!

फोन में 4000mAh की बैटरी मिल सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 जनवरी 2025 09:05 IST
ख़ास बातें
  • यह फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस हो सकता है।
  • इसमें Android 15 आधारित One UI 7 देखने को मिल सकता है।
  • फोन में 4000mAh की बैटरी मिल सकती है।

Samsung Galaxy S25 Slim में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले आ सकता है।

Samsung अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Galaxy S25 को आने वाली 22 जनवरी को मार्केट में लॉन्च करने जा रही है। इस सीरीज में कंपनी मुख्य रूप से तीन मॉडल्स पेश कर सकती है जिसमें Galaxy S25, Galaxy S25+, और Galaxy S25 Ultra शामिल हो सकता है। लेकिन इनके साथ ही एक और मॉडल की भी खूब चर्चा हो रही है जो कि Samsung Galaxy S25 Slim बताया जा रहा है। इस मॉडल को कंपनी साल की दूसरी तिमाही में लॉन्च कर सकती है। अब Samsung Galaxy S25 Slim के रेंडर्स लीक हो गए हैं जो इसके डिजाइन के बारे में काफी कुछ बताते हैं। 

Samsung Galaxy S25 Slim कंपनी की गैलेक्सी एस25 सीरीज में एक खास मॉडल होगा जो कि अपने स्लिम डिजाइन के लिए सुर्खियों में है। Samsung Galaxy S25 Slim के CAD रेंडर्स लीक हो गए हैं। तस्वीरों में फोन काफी पतला नजर आ रहा है। Smartprix की रिपोर्ट के मुताबिक, इंडस्ट्री के जाने माने टिप्स्टर Steve Hemmerstoffer (@Onleaks) ने ये रेंडर शेयर किए हैं। Galaxy S25 Slim का डिजाइन सीरीज के अन्य मॉडल्स की तर्ज पर ही दिया गया है। लेकिन यहां पर फोन बेहद पतला नजर आ रहा है। इसकी मोटाई केवल 6.4mm बताई जा रही है। 
Advertisement

Galaxy S25 Ultra से तुलना करें तो अल्ट्रा मॉडल इससे काफी मोटा होगा। इसकी मोटाई 8.2mm बताई जा रही है जिसमें कि कैमरा बम्प को भी शामिल नहीं किया गया है। Galaxy S25 Slim के डाइमेंशन 159 x 76 x 6.4mm बताए गए हैं। अल्ट्रा मॉडल से यह फोन छोटा भी होगा और पतला भी। फोन में मेटल का फ्रेम दिया जा सकता है और ग्लास बैक पैनल दिया जा सकता है।  .

Galaxy S25 Slim के संभावित स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले आ सकता है। फोन में रियर फेसिंग ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा जिसमें OIS सपोर्ट वाला 200MP Samsung HP5 प्राइमरी लेंस होगा। इसके साथ में 50 मेगापिक्सल का JN5 अल्ट्रावाइड सेंसर होगा। तीसरा कैमरा 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा होगा जिसमें 3.5X ऑप्टिकल जूम फीचर होगा। 
Advertisement

फोन में 4000mAh की बैटरी मिल सकती है। यह फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस हो सकता है। साथ में 12GB रैम की पेअरिंग देखने को मिल सकती है। इसमें Android 15 आधारित One UI 7 देखने को मिल सकता है। फोन में 512GB इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  3. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  4. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  2. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  4. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  5. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  6. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  7. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  8. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  9. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.