Samsung Galaxy S25 सीरीज की लाइव फोटो हुई लीक, लॉन्च से पहले ही जानें कैसा है डिजाइन

Samsung आज अपनी Galaxy S25 सीरीज को पेश करने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 जनवरी 2025 17:14 IST
ख़ास बातें
  • Samsung आज अपनी Galaxy S25 सीरीज को पेश करने के लिए तैयार है।
  • Samsung Galaxy S25 सीरीज की लाइव फोटो ऑनलाइन नजर आई हैं।
  • Samsung Galaxy S25 Ultra टाइटेनियम ब्लैक, टाइटेनियम ग्रे में नजर आया है।

Samsung Galaxy S25, Galaxy S25+ सिल्वर शैडो कलर ऑप्शन में नजर आए हैं।

Photo Credit: X/@yoboigucci2

Samsung आज अपनी Galaxy S25 सीरीज को पेश करने के लिए तैयार है। ब्रांड के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन का दुनिया भर में इंतजार किया जा रहा है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर दस्तक देने से पहले Galaxy S25, Galaxy S25+ और Galaxy S25 Ultra की लाइव फोटो ऑनलाइन नजर आई हैं। आइए Samsung Galaxy S25 Series के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Samsung Galaxy S25 Series Design


साउथ कोरियन टेक दिग्गज आज Galaxy Unpacked इवेंट में Galaxy S25 सीरीज को पेश करने वाला है, लेकिन ये प्रीमियम स्मार्टफोन्स पहले ही ऑनलाइन लाइव फोटो में सामने आ चुके हैं। फोटो के अनुसार, तीनों स्मार्टफोन की डेमो यूनिट एक मोबाइल स्टोर में देखी जा सकती हैं। इससे Galaxy S25 सीरीज के डिजाइन की पुष्टि होती है, जिनका खुलासा हालिया अफवाहों में हुआ था। सबसे बड़ी बात यूनिफॉर्म बेजेल्स हैं जिन्हें Galaxy S25+ पर देखा जा सकता है। इसमें एक फ्लैट डिस्प्ले, सेंटर एलाइन्ड पंच होल सेल्फी कैमरा और राउंडेड कॉर्नर हैं। Galaxy S25 और Galaxy S25+ में सेंसर के चारों ओर कैमरा रिंग के साथ एक वर्टिकल स्टैक्ड ट्रिपल कैमरा भी है, जो काफी हद तक Galaxy Z Fold 6 जैसा दिखता है।

Samsung Galaxy S25 Ultra मॉडल पर भी देखा जा सकता है। Galaxy S25 और Galaxy S25+  को सिल्वर शैडो कलर ऑप्शन में देखा गया है, जबकि Galaxy S25 Ultra टाइटेनियम ब्लैक और टाइटेनियम ग्रे में नजर आया है। इनमें से एक फोटो में Galaxy S25 लाइनअप को उनके ऑफिशियल रिटेल बॉक्स के साथ भी देखा जा सकता है। Samsung आज प्रीमियम मॉडल को पेश करेगा। ज्यादा जानकारी लॉन्च इवेंट के बाद सामने आएगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  2. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  3. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  4. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  6. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  7. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  8. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  9. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  10. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.