नए Galaxy S25+ में आग लगने का मामला, Samsung ने दिया जवाब, यूजर को मिलेगा इतना मुआवजा

चार्जिंग के दौरान Galaxy S25+ में आग लगने के मामले में Samsung ने जिम्मेदारी स्वीकार कर ली है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 जनवरी 2026 11:10 IST
ख़ास बातें
  • चार्जिंग के दौरान Galaxy S25+ में आग लगने की घटना सामने आई
  • दो महीने बाद Samsung ने मुआवजे की पेशकश की
  • मुआवजे की रकम और शर्तों पर उठे सवाल

Samsung ने घटना के दो महीने बाद मुआवजे की पेशकश की है

Samsung के एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन से जुड़े आग लगने के मामले में अब नया अपडेट सामने आया है। नवंबर 2025 में सामने आए इस मामले में Galaxy S25+ चार्जिंग के दौरान आग पकड़ बैठा था, जिससे घर को नुकसान हुआ और परिवार के सदस्यों को मेडिकल ट्रीटमेंट की जरूरत पड़ी। करीब दो महीने की जांच के बाद Samsung ने इस घटना की जिम्मेदारी स्वीकार कर ली है और प्रभावित यूजर्स को मुआवजा देने की पेशकश की है, हालांकि इसकी शर्तों और रकम को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।

यह घटना तब हुई थी, जब दो महीने पुराना Samsung Galaxy S25+ रात के समय चार्ज पर लगा हुआ था। शख्स ने रेडिट पोस्ट में बताया था कि फोन ऑफिशियल Samsung चार्जर और केबल से चार्ज किया जा रहा था, तभी उसमें अचानक आग लग गई। डिवाइस और चार्जर की बाकायदा फोटो भी शेयर की गई थीं। शुरुआती जांच में सामने आया कि डिवाइस की बैटरी में थर्मल रनअवे हुआ, यानी बैटरी के अंदर तापमान तेजी से बढ़ गया और लिथियम-आयन सेल फेल हो गया। इससे फोन में आग की लपटें उठीं और आसपास रखे कारपेट को भी नुकसान पहुंचा।

Photo Credit: Reddit/ @scoopofwei

घटना के वक्त घर में मौजूद परिवार के सदस्यों को धुएं का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्हें सांस से जुड़ी समस्याएं हुईं और मेडिकल मदद लेनी पड़ी। स्थानीय फायर डिपार्टमेंट की जांच में भी थर्मल रनअवे की पुष्टि की गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही Samsung के साथ प्रभावित परिवार की बातचीत आगे बढ़ी।

अब Samsung की Fire and Marine Insurance यूनिट इस मामले में डिवाइस की कीमत, घर की सफाई और मरम्मत से जुड़े खर्च और मेडिकल बिल्स कवर करने की पेशकश कर रही है। इसके अलावा, कंपनी की तरफ से प्रभावित हर व्यक्ति को 500 डॉलर “पीड़ा और कष्ट” के तौर पर देने का ऑफर भी रखा गया है।

Advertisement

इसकी पुष्टि कंपनी ने एक टेक वेबसाइट से भी की है। अपने बयान में Samsung ने कहा कि "हम विश्वभर में यूज में आने वाले लाखों सैमसंग मोबाइल डिवाइसेज की क्वालिटी और सेफ्टी के प्रति प्रतिबद्ध हैं। हालांकि हमारे एनालेसिस से यह निष्कर्ष निकला कि बाहरी फोर्स इसका कारण था, लेकिन इस अलग-थलग घटना के लिए जिम्मेदार फैक्टर का पता लगाने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं थे। हम सॉल्यूशन तक पहुंचने के लिए अपने ग्राहक के साथ संपर्क में हैं।"
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  4. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  5. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  6. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.