• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung Galaxy S25 Edge स्मार्टफोन 25W चार्जिंग सपोर्ट के साथ अप्रैल में होगा लॉन्च! मिला 3C सर्टिफिकेशन

Samsung Galaxy S25 Edge स्मार्टफोन 25W चार्जिंग सपोर्ट के साथ अप्रैल में होगा लॉन्च! मिला 3C सर्टिफिकेशन

यूं तो Samsung ने आधिकारिक तौर पर Galaxy S25 Edge के लॉन्च टाइमलाइन की जानकारी नहीं दी है, लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक, इसे अप्रैल में लॉन्च किया जा सकता है।

Samsung Galaxy S25 Edge स्मार्टफोन 25W चार्जिंग सपोर्ट के साथ अप्रैल में होगा लॉन्च! मिला 3C सर्टिफिकेशन

Photo Credit: Samsung

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S25 Edge को मिला 3C सर्टिफिकेशन
  • फोन को मॉडल नंबर SM-S9370 के साथ लिस्ट किया गया था
  • Galaxy S25 के समान 25W चार्जिंग सपोर्ट के साथ हो सकता है लॉन्च
विज्ञापन
Samsung ने 22 जनवरी को हुए Galaxy Unpacked इवेंट में फ्लैगशिप Galaxy S25 सीरीज से पर्दा उठाया। इस इवेंट में Galaxy S25 Edge के रूप में एक और बड़ी घोषणा की गई थी। अपकमिंग फोन लंबे समय से सुर्खियों में बना हुआ था, लेकिन Galaxy S25 Slim के समान से। इवेंट में कंपनी ने इसके नाम की पुष्टि की, लेकिन यह अभी भी अस्पष्ट है कि फोन को किस प्राइस रेंज में पेश किया जाएगा, यह देखते हुए कि Samsung आने वाले महीनों में Samsung Galaxy S25 FE को भी पेश कर सकती है। Samsung Galaxy S25 Edge को अब 3C सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है, जो इसके चार्जिंग आउटपुट की जानकारी भी देता है।

91मोबाइल्स द्वारा देखे गए Samsung Galaxy S25 Edge के 3C सर्टिफिकेशन में फोन को मॉडल नंबर SM-S9370 के साथ लिस्ट किया गया था। यह वही मॉडल नंबर है, जिसके पहले Slim नाम से आने की खबर थी। लिस्टिंग केवल फोन के चार्जिंग आउटपुट की जानकारी देती है, जिससे पता चलता है कि अपकमिंग Galaxy S25 Edge में Galaxy S25 के समान ही 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। हालांकि, लिस्टिंग यह भी इशारा देती है कि बॉक्स में चार्जर शामिल नहीं किया जाएगा।

यूं तो Samsung ने आधिकारिक तौर पर Galaxy S25 Edge के लॉन्च टाइमलाइन की जानकारी नहीं दी है, लेकिन 9to5Google के मुताबिक, इस स्मार्टफोन को अप्रैल में लॉन्च किया जा सकता है। वेबसाइट ने दावा किया है कि यह जानकारी उसे इवेंट में सैमसंग प्रतिनिधि द्वारा प्राप्त हुई। इतना ही नहीं, समान रिपोर्ट ने Galaxy S25 Edge के 6mm मोटा होने का दावा किया। तुलना के लिए बता दें कि यह लेटेस्ट Galaxy S25 से 1.2mm अधिक पलता होगा, जो 7.2mm मोटाई के साथ आता है।

हाल ही में चीन के एक पॉपुलर टिप्सटर ने दावा किया था कि Galaxy S25 Edge 3786mAh की रेटेड कैपेसिटी की बैटरी के साथ आएगा, जिसकी टिपिकल वैल्यू 3900mAh होगी। यह भी दावा किया गया है कि इस स्मार्टफोन में 4.47GHz हाई-फ्रीक्वेंसी वर्जन वाला Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया जाएगा। वहीं, फोन के बेहद पतले बेजल्स वाले 6.7-इंच फ्लैट डिस्प्ले के साथ आने की उम्मीद जताई गई थी।

समान टिप्सटर ने इसी पोस्ट में यह भी दावा किया था कि Xiaomi, Vivo और Oppo भविष्य में अपने स्लिम बिल्ड वाले स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। उसने यह भी कहा कि आने वाले स्मार्टफोन मिड-रेंज और सब-सीरीज मॉडल्स होंगे, लेकिन उनमें Samsung और Apple से बेहतर बैटरी शामिल होगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  2. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  3. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  4. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  5. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  7. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  9. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  10. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »