Samsung Galaxy S25 मिल रहा है Rs 11 हजार तक सस्ता, ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा

Galaxy S25 पर 9 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन है, जिसमें 8,000 रुपये का बैंक कैशबैक भी शामिल है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 मई 2025 17:47 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S25 पर आकर्षक ऑफर की घोषणा की गई है
  • एक्सचेंज वैल्यू के ऊपर अलग से 11,000 रुपये का बोनस दिया जा रहा है
  • यदि एक्चेंज नहीं करना, तो 10,000 रुपये के कैशबैक का फायदा लिया जा सकता है
Samsung ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S25 पर लिमिटेड पीरियड ऑफर्स का ऐलान किया है। अगर आप पुराने फोन से अपग्रेड कर रहे हैं, तो आपको 11,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा, जिससे 12GB + 128GB वेरिएंट की कीमत गिरकर 63,999 रुपये हो जाती है। Galaxy S25 में कस्टमाइज्ड Snapdragon 8 Elite Mobile Platform for Galaxy मौजूद है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा है, जिसमें 50MP का वाइड एंगल, 12MP का अल्ट्रावाइड और 10MP का टेलीफोटो लेंस है। फोन को 7 साल तक के OS और सिक्योरिटी अपडेट्स दिए जाने का वादा भी किया गया है।

Samsung Galaxy S25 स्मार्टफोन मॉडल पर आकर्षक ऑफर की घोषणा की गई है। स्मार्टफोन को खरीदते हुए यदि ग्राहक अपने किसी पुराने फोन को एक्सचेंज करेंगे, तो एक्सचेंज वैल्यू के ऊपर अलग से 11,000 रुपये का बोनस दिया जाएगा। यदि ग्राहक कोई पुराना डिवाइस एक्सचेंज नहीं करना चाहते, तो वे इसके बदले 10,000 रुपये के कैशबैक का फायदा ले सकते हैं। 

यह ऑफर Samsung.com, रिटेल स्टोर्स और प्रमुख ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। Galaxy S25 पर 9 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन है, जिसमें 8,000 रुपये का बैंक कैशबैक भी शामिल है। NBFC से खरीदने वालों को 24 महीने की नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी मिलेगा। याद दिला दें कि यह फोन 74,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ था।
 

Samsung Galaxy S25 Edge specifications

Samsung Galaxy S25 Edge Android 15-बेस्ड One UI 7 पर चलता है। Samsung ने ग्राहकों से वादा किया हैकि फोन में सात जनरेशन के OS अपग्रेड्स और सात वर्षों के लिए सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे। Samsung स्मार्टफोन में 6.7-इंच Quad HD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 1Hz से 120Hz तक का अडैप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। स्क्रीन को प्रोटेक्शन देने का काम Corning Gorilla Glass Ceramic 2 प्रोटेक्शन का है। स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite for Galaxy चिपसेट पर काम करता है, जिसे 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

कैमरा डिपार्टमेंट की ओर आते हैं। Samsung Galaxy S25 Edge में f/1.7 अपर्चर,OIS और 2x ऑप्टिकल क्वालिटी जूम के साथ 200MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा सिस्टम मिलता है। मेन कैमरा के साथ एक f/2.2 अपर्चर सपोर्टेड 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल किया गया है। कंपनी का कहना है कि मेन सेंसर लो-लाइट में Galaxy S25 के मुकाबले 40% ज्यादा ब्राइट आउटपुट दे सकता है। वहीं, सेकेंडरी कैमरा ऑटोफोकस के साथ मैक्रो शॉट्स कैप्चर करने में सक्षम है। फ्रंट में 12MP का शूटर दिया गया है। यह कैमरा 8K 30fps और 4K 60fps रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।
Advertisement

Galaxy S25 Edge में 3900mAh बैटरी दी गई है जो 25W फास्ट चार्जिंग, Qi वायरलेस चार्जिंग और Wireless PowerShare को सपोर्ट करती है। फोन में IP68 रेटेड बिल्ड मिलता है और साथ ही इसमें री-डिजाइन्ड वाइपर चेंबर कूलिंग शामिल है। कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC, USB-C पोर्ट और GLONASS जैसे सभी फीचर्स शामिल हैं। स्मार्टफोन का माप 158.2x 75.6 x 5.8mm और वजन 163 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim and light IP68-rated design
  • Smooth software experience loaded with AI
  • Impressive primary camera
  • 7 years of software and security updates
  • Bad
  • Lacks a dedicated telephoto camera
  • Average ultrawide camera performance
  • Gets too hot when using the camera
  • Throttles quickly under load
  • Battery life only lasts a day
  • Charging is relatively slow
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

3900 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1440x3120 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Pro अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  2. Samsung के फ्लैगशिप फोन्स पर भारी प्राइस कट, जानें Galaxy S25 सीरीज की नई कीमत!
#ताज़ा ख़बरें
  1. सॉफ्टवेयर मेकर Strategy ने बढ़ाई बिटकॉइन्स की होल्डिंग, 1 अरब डॉलर में खरीदे 13,927 बिटकॉइन
  2. Motorola Edge 70 Pro अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  3. CBSE 10th Class Result LIVE: 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित, ऐसे करें चेक, सबसे आसान तरीका
  4. Samsung के फ्लैगशिप फोन्स पर भारी प्राइस कट, जानें Galaxy S25 सीरीज की नई कीमत!
  5. VinFast ने भारत में लॉन्च की VF MPV 7, जानें प्राइस, रेंज
  6. 105W पावर आउटपुट के साथ UltraProlink Boost Unity GaN चार्जर हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  7. Redmi A7 Pro 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. Vivo T5 Pro 5G हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी, 50MP OIS कैमरा, जानें कीमत
  9. Xiaomi ने भारत में लॉन्च किए 75 इंच तक के QD Mini LED TV, प्री-बुकिंग में Rs 10 हजार की छूट!
  10. Oppo F33 5G 7000mAh बैटरी, 256GB तक स्टोरेज और 50MP कैमरा के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.