Samsung Galaxy S24 Ultra के लॉन्च से पहले रीयल इमेज लीक, ऐसा दिखता है 200MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन!

फोन में 200MP का मेन सेंसर मिलने वाला है। यह Samsung ISOCELL HP2SX सेंसर होगा। इसमें कमाल फोटोग्राफी क्वालिटी देखने को मिलने वाली है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 जनवरी 2024 11:09 IST
ख़ास बातें
  • देखा जा सकता है कि फोन पुराने मॉडल के डिजाइन को ही फॉलो कर रहा है।
  • किनारे हल्के कर्व्ड नजर आ रहे हैं।
  • यहां कंपनी ने पूरा फ्लैट डिस्प्ले दिया है।

Samsung Galaxy S24 Ultra के लॉन्च से पहले रियल इमेज लीक हो गई हैं।

Photo Credit: X/@WorkaholicDavid

Samsung Galaxy S24 सीरीज लॉन्च में अब कुछ ही दिन बचे हैं। कंपनी 17 जनवरी को इस सीरीज को लॉन्च करने जा रही है। हालांकि सैमसंग ने अभी तक सीरीज लॉन्च का अधिकारिक ऐलान नहीं किया है। लेकिन हाल ही में आया टीजर बताता है कि कंपनी सीरीज को Galaxy Unpacked ईवेंट में ही लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले सीरीज के सबसे चर्चित स्मार्टफोन Galaxy S24 Ultra के रियल फोटो लीक हो गए हैं! जी हां, Samsung Galaxy S24 Ultra लॉन्च से पहले लीक हो गया है। आइए जानते हैं कैसा दिखता है ये फ्लैगशिप फोन। 

Samsung Galaxy S24 Ultra के लॉन्च से पहले रियल इमेज लीक हो गई हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यूजर @WorkaholicDavid ने कुछ फोटो शेयर किए हैं। ये Galaxy S24 Ultra के रियल इमेज होने का दावा किया गया है। इमेजिस में देखा जा सकता है कि फोन पुराने मॉडल के डिजाइन को ही फॉलो करता हुआ आगे बढ़ रहा है। किनारे हल्के कर्व्ड नजर आ रहे हैं। यहां कंपनी ने पूरा फ्लैट डिस्प्ले दिया है। इसमें बेजल बहुत पतले हैं। फोन का रियर पैनल देखें तो पुराने मॉडल की तरह ही इसमें 4 अलग-अलग रिंग दिखाई देते हैं। लेकिन ये अबकी बार थोड़े बड़े साइज के कहे जा सकते हैं। जो बताता है कि कंपनी ने कैमरा सेंसर अपग्रेड किए हैं। 

Advertisement
जैसा कि अभी तक कहा जा रहा है, फोन में 200MP का मेन सेंसर मिलने वाला है। यह Samsung ISOCELL HP2SX सेंसर होगा। इसमें कमाल फोटोग्राफी क्वालिटी देखने को मिलने वाली है। अफवाह ये भी है कि फोन 120fps पर 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकेगा। संभावित डिस्प्ले स्पेक्स की बात करें तो इसमें 6.8 इंच का डाइनेमिक AMOLED 2X डिस्प्ले मिलने वाला है। यह QHD+ रेजॉल्यूशन के साथ आ सकता है। डिस्प्ले में 2600 निट्स की पीक ब्राइटनेस देखने को मिल सकती है। फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। Android 14 के साथ यह One UI 6.1 स्किन पर ऑपरेट कर सकता है। 

हालिया रिपोर्ट में सामने आया था कि Samsung Galaxy S24 सीरीज में AI फीचर्स पर कंपनी खास फोकस करने वाली है। फीचर्स में से एक लाइव ट्रांसलेट (Live Translate) बताया गया है। यह रियल टाइम में फोन कॉल को ट्रांसलेट करेगा। यानी कि कॉल पर बात करते हुए ही यूजर ट्रांसलेटेड लैंग्वेज सुन सकेगा। यह क्रांतिकारी फीचर कहा जा रहा है जिसके बाद भाषा की बाध्यता खत्म हो जाएगी। यहां पर एक और अन्य फीचर Generative Edit का जिक्र किया गया है। यह फीचर फोटो में अनचाही चीजों को हटाकर उनकी जगह कुछ भी फिट कर सकता है। ऐसा ही कुछ Google Pixel 8 सीरीज में भी देखने को मिलता है। हालांकि इसके लिए सैमसंग अकाउंट और एक इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत होगी। Nightography Zoom भी एक अन्य फीचर होने वाला है जिसमें रात के समय या लो लाइट में ली गई फोटो को जूम करने पर भी बेहतर रिजल्ट्स मिल सकेंगे। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright display with fewer reflections
  • Great battery life
  • Useful AI features
  • Excellent performance
  • Top-quality cameras
  • Longer software support
  • Bad
  • Expensive
  • Relatively slower charging speeds
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  2. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  4. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  5. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  6. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  7. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  8. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  9. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  10. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.